dharma sangrah

नहीं चलेगी सिंधिया, दिग्विजय, कमलनाथ की सिफारिश, इस आधार पर तय होंगे कांग्रेस में टिकट!

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (19:11 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब जब चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई, तो अब टिकटों को लेकर भी पार्टियों में महामंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस और भाजपा में सोमवार से टिकट को फाइनल करने के लिए बैठकों का बड़ा दौर शुरू हो रहा है। सूबे में 15 साल का वनवास खत्म करने के लिए कांग्रेस इस बार टिकट वितरण में कोई चूक नहीं करना चाहती इसलिए कांग्रेस में टिकट को लेकर पिछले कई दिनों से महामंथन चल रहा है।
 
 
सोमवार से कांग्रेस में टिकट को फाइनल करने के लिए दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू होने जा रही है। स्क्रीनिंग कमेटी में मालवा और निमाड़ की राय लेने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया को शामिल किया गया है। 3 दिनों तक चलने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में एक बार फिर टिकटों को लेकर मंथन होगा।
 
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी इस बार टिकट वितरण में गुजरात फॉर्मूले के आधार पर टिकट बांटने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं को साफ कह दिया है कि पार्टी के सर्वे में जो जिताऊ उम्मीदवार होगा, उसको ही टिकट दिया जाएगा। इसके बाद ये तय हो गया है कि पार्टी में इस बार टिकट वितरण में दिग्गज नेताओं का कोटा सिस्टम नहीं चलेगा।
 
इधर कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से दिग्गज नेताओं में मतभेद की खबरें भी आ रही थीं। खबर थी कि मालवा में कुछ सीटों को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के नेताओं में मतभेद हो गए हैं। इसके बाद पार्टी आलाकमान ने दखल देते हुए साफ कर दिया कि मध्यप्रदेश में भी गुजरात फॉर्मूले यानी सर्वे के आधार टिकट वितरण होगा, वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पहले ही साफ कह चुके हैं कि पार्टी के सर्वे में जो जिताऊ उम्मीदवार होगा, उसे ही टिकट मिलेगा।
 
वहीं पार्टी इस बार अधिकांश विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। इसके साथ कुछ पूर्व सांसद जैसे सज्जनसिंह वर्मा, प्रेमचंद गुड्डू, मीनाक्षी नटराजन, विजयलक्ष्मी साधौ को भी पार्टी फिर से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस इस महीने के आखिरी तक अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

अमेरिकी फेड रिजर्व का बड़ा फैसला: 2023 के बाद पहली बार बढ़ाई गईं ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा असर?

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

अगला लेख