biodatamaker

ब्लाइंड ट्वंटी-20 सीरीज में भारत ने श्रीलंका का 5-0 से सफाया किया

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (19:08 IST)
फरीदाबाद। दीपक मालिक की नाबाद 88 की शानदार पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 5वें और अंतिम ट्वंटी-20 मैच में सोमवार को 10 विकेट से पीटकर 5 मैचों की ब्लाइंड ट्वंटी-20 सीरीज 5-0 से जीत ली।
 
 
भारतीय कप्तान अजय रेड्डी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और श्रीलंका को 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन पर रोक दिया। देशप्रिय ने 52 रन बनाए जबकि अजय ने 20 रन पर 2 विकेट लिए। 
 
भारत ने 14 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक ने नाबाद 88 और अजय ने नाबाद 53 रन बनाए। दीपक मालिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
 
दोनों टीमें अब दिल्ली प्रस्थान करेंगी जहां उनके बीच 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच रोशनारा मैदान में मंगलवार को खेला जाएगा।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख