ramcharitmanas

मध्यप्रदेश में जीत के लिए भाजपा ने अपनाया 'मोदी फार्मूला'

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (11:53 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने चौथी बार सरकार बनाने के लिए हर उस फार्मूले को अपना रही है, जो उसे सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा सके। अब इस कड़ी में भाजपा ने लोगों से सीधा जुड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विनिंग फॉर्मूला चाय पर चर्चा अपनाया है।
 
नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले लोगों से चाय पर चर्चा कर उनकी राय जानी थी। अब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ उसी तर्ज पर भाजपा ने सूबे की सभी 230 विधानसभा सीटों पर 'एक चाय एक राय' कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में पार्टी के बड़े नेता समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिए लोगों से उनकी राय और सुझाव मांग रहे है। वहीं, चाय के दौरान पार्टी के नेता लोगों से सरकार की योजनाओं पर उनसे फीडबैक भी ले रहे हैं।
 
अलग-अलग विधानसभा सीटों पर 'एक चाय एक राय' कार्यक्रम में पूरी तैयारी के साथ स्थानीय विधायक के साथ पार्टी के बड़े नेता लोगों से चाय पर चर्चा करते दिख रहे हैं।

सोमवार से शुरू पार्टी के इस मेगा कैंपेन में भोपाल में पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे नरेला विधानसभा सीट पर विधायक विश्वास सारंग के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर सांसद आलोक संजर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए।
 
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राजधानी भोपाल में जनता के साथ चाय पीकर उनसे प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में सुझाव मांगे। मिश्रा सोमवार रात स्थानीय बुधवारा क्षेत्र में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने 'एक चाय एक राय' कार्यक्रम के तहत सभा की।

उन्होंने लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उनसे 28 नवंबर को मतदान करने की अपील की। उन्होंने सभा में कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। इस दौरान उनके साथ विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और सांसद आलोक संजर भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

गुलामी की जंजीरों से निकला आइसक्रीम को स्वाद देने वाला वनीला

Top News : लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज, दिल्ली में SIR की डेडलाइन बढ़ी, Dabur पर FSSAI का बड़ा एक्शन

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

अगला लेख