Hanuman Chalisa
✕

टिकट को लेकर सिंधिया व कमलनाथ आमने-सामने!

Updated: रविवार, 9 सितम्बर 2018 (16:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। पार्टी में पहले से आए दिन गुटबाजी की खबरें सामने आती रही हैं, वहीं पार्टी उम्मीदवारों को लेकर भी अब पेसोपेश में पड़ती नजर आ रही है। टिकट को लेकर अब ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के दो विरोधाभासी बयान सामने आए हैं।
 
ताजा विवाद उस समय खड़ा हो गया, जब पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पवई में अपनी सभा के दौरान वर्तमान विधायक मुकेश नायक को उम्मीदवार घोषित करते हुए 50 हजार मतों से जिताने की अपील कर दी। बताया जा रहा है सिंधिया के इस तरह मुकेश नायक को उम्मीदवार घोषित करने पर स्थानीय स्तर पर नेताओं ने विरोध जताया।
 
इसके बाद डिंडौरी में सभा करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधायक ओंकार सिंह मरकाम को मंच से ही पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया। लगातार सिंधिया के दो उम्मीदवार घोषित करने से पार्टी में हलचल शुरू हो गई।
 
सिंधिया के इस तरह उम्मीदवारों की घोषणा करने पर जब भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में टिकटों का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करती है। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि पार्टी घोषित उम्मीदवारों की सूची घोषित करती है।
 
कमलनाथ के इस बयान के बाद तो एक बात साफ हो गई कि पार्टी के बड़े नेता भले ही एकजुटता के तमाम दावे कर लें, लेकिन उनके दावे जमीन पर सही होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख