Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, 24 नए चेहरों पर लगाया दांव, 46 विधायकों पर फिर जताया भरोसा

रविवार, 4 नवंबर 2018 (22:15 IST)
भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार की देर रात घोषित अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 46 वर्तमान विधायकों को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 155 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
 
जैसे कि उम्मीद जताई जा रही थी, ठीक उसी प्रकार से पार्टी ने अपने 46 वर्तमान विधायकों को फिर से इस बार टिकट दिया है, जबकि तीन वर्तमान विधायकों गोवर्धन उपाध्याय (सिंरोज), शकुंतला खटीक (करेरा) एवं मनोज कुमार (कोतमा) का टिकट काट दिया। इनके स्थान पर अशोक त्यागी, जसवंत जाटव एवं सुनील सराफ को क्रमश: सिंरोज, करेरा एवं कोतमा से प्रत्याशी बनाया है। राज्य में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
 
इस सूची में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम नहीं हैं। यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो ये दोनों ही मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इस सूची में 21 महिलाएं एवं 24 नए चेहरे हैं।
 
सबसे मजे की बात यह है कि कांग्रेस ने नई- नवेली राजनीतिक पार्टी जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा को धार जिले की मनावर सीट से टिकट दिया है। वे पूर्व में दिल्ली एम्स में सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं। हालांकि जब अलावा से इस संबंध में टिप्पणी करने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
 
कांग्रेस एवं जयस की विशेष रूप से प्रदेश के निमाड़-मालवा क्षेत्र में गठबंधन की बातचीत चल रही थी। इस क्षेत्र में 66 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से वर्तमान में भाजपा के पास 55, कांग्रेस के पास 9 एवं 1 पर निर्दलीय विधायक हैं।
 
इस सूची में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे एवं वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह को राघौगढ़, छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा एवं भतीजे प्रियव्रत सिंह को खिलचीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है, वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे एवं वर्तमान विधायक अजय सिंह चुरहट सीट से चुनाव लड़ेंगे। सिंधिया के करीबी माने जाने वाले हेमंत कटारे एवं केके सिंह को क्रमश: अटेर एवं जौरा विधानसभा सीटों के टिकट दिए गए हैं।
 
इनके अलावा इस सूची में चार पूर्व सांसद भी हैं, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (भोजपुर सीट), विजयलक्ष्मी साधौ (महेश्वर), सज्जन सिंह वर्मा (सोनकच्छ) एवं सुरेन्द्र सिंह ठाकुर (सीहोर) के नाम शामिल हैं। पार्टी ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए संजय शर्मा, पद्मा शुक्ला एवं अभय मिश्रा को भी टिकट दिए हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि बची हुई 75 सीटों पर कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशी घोषित करेगी।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अमेरिका में Google की भारतीय मूल की पूर्व कार्यकारी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

अगला लेख