Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में वीवीपैट मशीन से होंगे विधानसभा चुनाव

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (17:12 IST)
मध्यप्रदेश में 2018 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी की वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 100 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों का प्रयोग किया जाएगा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में नई इवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का भी प्रयोग किया जाएगा।


इस मशीन की मदद से मतदाताओं द्वारा दिए गए वोट का पुनः परीक्षण किया जा सकेगा। चुनाव आयोग का मानना है कि इस मशीन का प्रयोग करने से चुनाव में पारदर्शिता बढ़ेगी। वीवीपैट को ईवीएम के साथ ही रखा जाएगा।

जब मतदाता अपनी पसंद ईवीएम पर दबाएगा तब वीवीपैट से एक पर्ची निकलेगी जिसमें मतदाता के दबाए हुए प्रत्याशी व उसकी पार्टी का नाम एवं चिन्ह पर्ची पर दिखाई देगा, जिसे मतदाता पढ़ सकता है और उसे अपने दिए हुए मत की पुष्टि हो जाएगी, लेकिन यह पर्ची मतदाता को सिर्फ सात सेकंड के लिए ही दिखाई देगी और फिर स्वयं ही कटकर डब्बे में गिर जाएगी।

पर्ची के डब्बे में गिरते ही बीप की आवाज़ सुनाई देगी, जो इस बात का संकेत होगी कि मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सात सेकंड का समय कम होने के विषय में पूछे जाने पर ओपी रावत ने अपनी कलाई पर बंधी घड़ी की ओर देखते हुए कहा कि सात सेकंड का समय मत के पुनः परीक्षण के लिए काफी है। यह मशीन आने वाले चुनावों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
पिछले चुनावों में इसमें हुई गड़बड़ियों में सुधार किया जा रहा है, ताकि वही गलतियां फिर न दोहराई जाएं। चुनाव आयोग इन मशीनों में हुई सभी गड़बड़ियों पर काम कर रहा है। यह मशीनें बहुत ही संवेदनशील हैं, इसलिए इन्हें धूप से बचाने की सख्त ज़रुरत है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख