Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश : हार के बाद बीजेपी में हाहाकार, पराजित नेताओं ने संगठन को ठहराया जिम्मेदार

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (11:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद जबर्दस्त घमासान मचा हुआ है। हार के बाद नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने में जुटे हुए हैं। नजदीकी मुकाबले में हारे हुए प्रत्याशी अपनी हार के लिए संगठन की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


बीजेपी सांसद और विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले पार्टी के बड़े नेता अनूप मिश्रा अपनी हार के लिए पार्टी के स्थानीय संगठन को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही भिंड, मुरैना सहित ग्वालियर चंबल में पार्टी को मिली करारी हार के लिए बीजेपी सांसद ने पार्टी हाईकमान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि टिकट वितरण में स्थानीय स्तर के नेताओं की उपेक्षा की गई, जिससे पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का साथ नहीं दिया। इससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

ग्वालियर से हार का सामना करने वाले मंत्री जयभान सिंह पवैया भी अपनी हार के लिए पार्टी संगठन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पवैया ने इसकी शिकायत पार्टी के केंद्रीय हाईकमान से करने की तैयारी कर ली है, वहीं चुनाव में हार का सामना करने वाली मंत्री अर्चना चिटनीस और जयंत मलैया भी अपनी हार के लिए संगठन और पार्टी के स्थानीय नेताओं के भितरघात को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताशरण शर्मा और रघुनंदन शर्मा भी पार्टी की हार के लिए संगठन की निष्क्रियता को पहले ही जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब मंथन का दौर तेज हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा की और सभी को लोकसभा चुनाव के लिए जुट हो जाने को कहा।

पार्टी अध्यक्ष ने बैठक में सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि सभी नेता अपना परफार्मेंस सुधारें और लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर नए सिरे से चुनावी मैदान में जाए। पार्टी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वालों की रिपोर्ट भी तैयार कर रही है, जिन पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत पार्टी के अध्यक्ष ने दिए हैं, वहीं पार्टी अब हार के कारणों को खोजने के लिए और लोकसभा चुनाव में इन गलतियों से बचने के लिए अब संभागीय और जिला स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने जा रही है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख