ramcharitmanas
✕

कमलनाथ का बड़ा दावा, मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2018 (23:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मतदान खत्म होने के बाद अब दोनों ही पार्टी अपनी अपनी जीत का दावा करने लगे हैं। मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड वोटिंग होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सूबे में हुई बंपर वोटिंग को कांग्रेस के पक्ष में बताया है। कमलनाथ का दावा है कि कांग्रेस सूबे में 140 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाएगी
 
 
कमलनाथ ने कहा कि सूबे में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है। उनका कहना है कि लोगों में मौजूदा सरकार के प्रति इतना अधिक आक्रोश था कि लोग घर से बाहर निकले और मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मतदान किया। 
 
कमलनाथ ने प्रदेश का जनता को धन्यवाद भी दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उन पोलिंग स्टेशन पर पुन: मतदान करने की मांग की है, जहां ईवीएम खराब होने की खबर सामने आई थी। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ और लोग मतदान नहीं कर सके। इसके लिए आयोग इन पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराएं। 
 
कमलनाथ ने बीजेपी पर अफसरों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुजालपुर में होटल से ईवीएम मिलने पर भी सवाल उठाए हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख