sundarkand
✕

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : पीठासीन अधिकारी की ड्‍यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत, मुआवजे की घोषणा

Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2018 (12:16 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के गुना के मतदान केंद्र में ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी की हार्टअटैक आने से मौत हो गई। वे गुना के बमौरी के परांठ गांव के मतदान केंद्र पर तैनात थे कि तभी उन्हें हार्टअटैक आया। इसमें उनकी जान चली गई। मृत पीठासीन अधिकारी का नाम सोहनलाल बाथम बताया जा रहा है।
 
सोहनलाल के अलावा इंदौर विधानसभा क्रमांक 5 में भी एक कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक आने की खबर है। दीपिका बाल मंदिर, नेहरू नगर के पीठासीन अधिकारी कैलाश पटेल की ड्यूटी उत्कृष्ट विद्यालय के बूथ में थी और जब वे ड्‍यूटी कर रहे थे तभी उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद हार्टअटैक की समस्या बताए जाने पर उन्हें शहर के शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
इसके साथ ही इंदौर से ही एक और अधिकारी की हार्टअटैक से मौत की खबर सामने आई है। पोलिंग बूथ के बाहर काम कर रहे इन कर्मचारियों की मौत पर चुनाव आयोग ने तीनों के परिवार के लिए 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा की है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख