Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में 4 दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार अशिक्षित और 35 ने नहीं बताई उम्र

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (16:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे करीब 4 दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार अशिक्षित हैं, वहीं 3 दर्जन ने अपने शपथ पत्रों में अपनी उम्र ही जाहिर नहीं की है। इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने सोमवार को इस बारे में आंकड़े जारी करते हुए ये जानकारी दी।
 
 
संस्था ने 2,716 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का अध्ययन करते हुए बताया है कि 155 उम्मीदवारों ने खुद को साक्षर और 54 ने अशिक्षित बताया है। करीब 40 प्रतिशत उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक पढ़े हैं और लगभग 50 फीसदी 12वीं से कम शिक्षित हैं। 16 उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में अपनी शिक्षा की जानकारी ही नहीं दी है, वहीं 21 डॉक्टरेट प्राप्त हैं।
 
कुल उम्मीदवारों में से 1,065 की उम्र 40 वर्ष से कम है, जो उम्मीदवारों की संख्या का 39 प्रतिशत है। लगभग 49 फीसदी यानी 1,344 की आयु 41 से 60 वर्ष के बीच है। 61 से 80 वर्ष की आयु के 271 (10 प्रतिशत) उम्मीदवार हैं, वहीं 35 ने शपथ पत्र में अपनी आयु का उल्लेख ही नहीं किया है। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

UP में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली रफ्तार, 7 महीने में 20,500 मामले सामने आए; 18 हजार से ज्यादा का निस्तारण

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद का मलबा हटाते ही मिला पुराना कुआं, जमीन के नीचे क्या छिपा था? सामने आया चौंकाने वाला राज

काशी में CM योगी का आध्यात्मिक अंदाज, कालभैरव से लेकर बाबा विश्वनाथ तक टेका माथा; की सुख-समृद्धि की कामना

अगला लेख