dharma sangrah

भाजपा की 'जंबो लिस्ट' की खास पड़ताल, 3 मंत्रियों समेत 36 विधायकों के टिकट कटे

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (21:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 177 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। 'मिशन 200' को पूरा करने के लिए भाजपा ने इस बार टिकट को लेकर खास सावधानी बरती। पार्टी ने पहली लिस्ट में विवादों से दूर रहने की कोशिश की, लेकिन शाम होते-होते पार्टी में विवाद चरम पर आ गया है।
 
 
दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के भाजपा में शामिल होने के बाद घट्टिया सीट से घोषित उम्मीदवार अशोक मालवीय का टिकट होल्ड कर लिया। पार्टी ने मालवीय के नाम को त्रुटि बताया। अब पार्टी अपनी दूसरी लिस्ट में उम्मीदवार का नाम घोषित करेगी, वहीं लिस्ट के आने के बाद रतलाम, विदिशा, नौगाद में बगावत देखने को मिली। जब भाजपा की पूरी लिस्ट की पड़ताल की तो टिकट के पीछे कई अहम बातें देखने को मिलीं। 
 
3 मंत्री समेत 36 विधायकों के टिकट कटे : भाजपा की इस जंबो लिस्ट में पार्टी ने 3 मंत्रियों समेत 36 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। टिकट कटने वालों में 3 मंत्रियों में माया सिंह, गौरीशंकर शेजवार, हर्ष सिंह का नाम शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने एंटी इनकमबेंसी के चलते कई विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
 
9 महिला विधायकों के टिकट कटे : भाजपा ने 9 मौजूदा महिला विधायकों के टिकट काट दिए हैं जिनमें मंत्री माया सिंह, पारूल साहू, अनिता नायक, रेखा यादव, नीलम मिश्र, प्रमिला सिंह, योगिता बोरकर, संगीता चैपल शामिल हैं। पहली लिस्ट में 16 महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है। 
 
2 विधायकों की सीट बदली : पार्टी ने विधायक ललिता यादव को छतरपुर से बड़ा मलहरा और जयसिंह मरावी को जैतपुर से जयसिंहनगर सीट पर भेजा है। 
 
2 मंत्री पुत्रों को भी टिकट : भाजपा ने पहली लिस्ट में 2 मंत्री पुत्रों को टिकट दिया है। पार्टी ने गौरीशंकर शेजवार के बेटे मुदित को सांची से और हर्ष सिंह के बेटे विक्रम सिंह को रामपुर बघेलान से टिकट दिया गया।
 
पहली सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं : पार्टी की पहली सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। 
 
पैराशूट उम्मीदवारों को टिकट : पार्टी ने 3 निर्दलीयों, जो भाजपा में शामिल हुए थे, को टिकट दिया है। पार्टी ने दिनेश राय मुनमुन को सिवनी से, सुदेश राय को सीहोर से, कलसिंह भाबर को थांदला से टिकट दिया है।
 
विवादित सीट पर नाम होल्ड पर : पहली लिस्ट में भाजपा ने विवाद से बचने की कोशिश की। भोपाल की गोविंदपुरा और भोपाल उत्तर से प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। इसके साथ ही सिवनी मालवा से सरताज सिंह की सीट पर नाम नहीं घोषित हुआ, वहीं पन्ना से मंत्री कुसुम मेहदले की सीट को भी होल्ड पर रखा गया है।
 
मालवा-निमाड़ से 10 विधायकों के टिकट कटे : पार्टी ने सत्ता की कुंजी माने जाने वाले मालवा-निमाड़ से 10 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। पार्टी ने आगर, बागली, मांधाता, पंधाना, महेश्वर, सरदारपुर, धरमपुरी, रतलाम ग्रामीण, सैलाना, मनासा सीट पर मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
 
विवादित विधायकों के टिकट कटे : पार्टी ने विवादों में रहने वाले विधायकों के टिकट काट दिए हैं जिनमें पन्नालाल शाक्य गुना, गोपाल परमार आगर, केके श्रीवास्तव टीकमगढ़, वेलसिंह भूरिया सरदारपुर, नीलम मिश्र सेमरिया, पारुल साहू सुरखी के नाम शामिल हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख