biodatamaker
✕

चुनाव में नारी शक्ति को वोट की शक्ति में बदलने में जुटी 'कमल शक्ति'!

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (23:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल में भाजपा अब महिलाओं को साधने में जुट गई है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत के मौके पर भाजपा ने पूरे राज्य में 'कमल शक्ति कार्यक्रम' का आयोजन किया। इसमें पार्टी की दिग्गज महिला नेत्री के साथ-साथ पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हुए।
 
 
राजमाता के जन्म शताब्दी समारोह का मुख्य कार्यक्रम ग्वालियर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और भाजपा महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल हुईं। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री ने राजमाता के योगदान को याद किया, वहीं चुनाव के मौके पर महिला वोटरों को साधने के लिए एक-एक कर अपनी सरकार के महिलाओं के लिए किए गए सभी कामों को मंच से गिना दिया।
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के समय महिलाएं तंदूर में जलती थीं जबकि भाजपा के समय बेटियों के साथ अपराध करने वालों को फांसी पर चढ़ाया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली तक होने वाली महिला मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही 'कमल शक्ति कार्यक्रम' में सागर में उमा भारती, इंदौर में स्मृति ईरानी, छिंदवाड़ा में निरंजना ज्योति, रीवा में रीता बहुगुणा जोशी, जबलपुर में मीनाक्षी लेखी शामिल हुईं। 
इंदौर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को राजनीति में मौका देकर पुरुषों के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है। स्मृति ईरानी ने इसके लिए अपने साथ-साथ लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और महापौर मालिनी गौड़ का उदाहरण दिया। वहीं सागर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राजमाता के कामों को याद करते हुए कहा कि आज की महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
 
राजमाता सिंधिया की जन्म शताब्दी पर भाजपा ने 'कमल शक्ति' के तहत अपने बड़े महिला चेहरों को मैदान में उतारकर बड़े आयोजन कर महिला वोटरों को साधने की कोशिश की। अब देखना होगा कि भाजपा की महिला वोटरों को रिझाने की ये कोशिश कितनी सफल होती है?

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया को किसने दी जान से मारने की धमकी? पुलिस ने दर्ज की FIR

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

सफाई कर्मियों के नियमितीकरण के लिए जनता उठाएगी आवाज

अगला लेख