dharma sangrah
✕

नवरात्र के तीसरे दिन मैहर में एक लाख श्रद्धालुओं ने शारदा मां के दर्शन किए

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (23:25 IST)
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में त्रिकूट पर्वत माला पर विराजमान मां शारदादेवी की शुक्रवार को नवरात्र के तीसरे दिन देशभर से आए 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सरस्वती पीठ कहलाने वाली इस शक्तिपीठ में देश के जाने-माने संगीत साधक बाबा अलाउद्दीन खां ने मां के चरणों में रहकर संगीत की साधना की है।
 
 
समुद्र तल से करीब 1,200 फीट ऊंचाई पर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान देवी मां शारदा के दर्शन के लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से ही लगी रही। देवी उपासक सुबह से ही 1,000 सीढ़ियों के सहारे चढ़कर मंदिर में दर्शन करने के लिए लाइनों में खड़े रहे। यहां पर कई रोप-वे की सुविधा है। इसके सहारे भी शरीर से असहाय श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
 
नवरात्र के दौरान देवी भक्तों की बड़ी भीड़ होने के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन के साथ ही जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था रहती है। प्रशासन जगह-जगह पर पुलिस बल को तैनात किए हुए है। भीड़ पर नियंत्रण करने और उस पर कड़ी निगरानी रखने के लिए मंदिर के आसपास अनेक स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं।
 
अनुविभागीय अधिकारी गणेश अग्रवाल ने बताया कि देवी भक्तों के दर्शन के लिए अलसुबह ही मंदिर के पट खोल दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यदि भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है तो ऐसे में रात 12 बजे तक मंदिर का पट खुले रहता है। उन्होंने बताया कि 1 लाख से अधिक लोगों ने देवी मां शारदा के दर्शन किए। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख