Hanuman Chalisa

शिवराज के मंच पर व्यापमं घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (22:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में लंबे समय ये हाशिए पर चल रहे पूर्व मंत्री और व्यापमं घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा के चुनाव लड़ने की अटकलें फिर से तेज हो गई है। मंगलवार को सिरोंज पहुंची मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद के मंच पर लक्ष्मीकांत शर्मा  दिखाई दिए। इतना ही मंच से पूर्व मंत्री ने खुलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ भी की।
 
इसके बाद सियासत में ये अटकलें तेज हो गई है कि लक्ष्मीकांत शर्मा एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। व्यापमं घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा 2013 का चुनाव सिरोंज से हार गए थे। इसके बाद लक्ष्मीकांत शर्मा को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी और पार्टी ने उनसे किनारा करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद पिछले कुछ समय से लक्ष्मीकांत शर्मा अचानक राजनीति में सक्रिय हो गए थे।
 
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने पार्टी के जन संपर्क अभियान से चुनावी राजनीति में वापस आते हुए घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया था।
 
पिछले दिनों बीजेपी के एक कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत शर्मा खासे सक्रिय दिखाई दिए थे। इसके बाद ये कयास तेज हो गए है कि क्या लक्ष्मीकांत शर्मा को पार्टी इस सिरोंज से फिर चुनावी मैदान में उतारेगी।
 
 
पिछले दिनों मध्यप्रदेश में एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ सवर्णों की नाराजगी के बाद बदले सियासी समीकरण के बीच पार्टी ने सवर्णों की नाराजगी खत्म करने के लिए एक बार फिर अच्छा जनाधार रखने वाले ब्राह्मण नेताओं को आगे करने की रणनीति पर काम कर रही है।
 
सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि अगर लक्ष्मीकांत शर्मा को पार्टी टिकट नहीं देगी तो वो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले बाबूलाल गौर ने कुछ दिनों पहले साफ कहा था कि लक्ष्मीकांत शर्मा चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के व्यापमं के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ मंच साझा करने पर सवाल उठाए है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड ‘स्किम्स’, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर

अगला लेख