biodatamaker

महिला नेता का सनसनीखेज आरोप, BJP को बताया दौलत और औरत की पार्टी

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (12:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव के समय अब नेताओं ने अपने बयानों में सियासी मर्यादा ताक पर रख दी है। कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों ही पार्टी के नेता अब एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने लगे हैं।
 
ऐसा ही एक सनसनीखेज आरोप कटनी में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य विद्या पटेल ने भाजपा नेताओं पर लगाया है। कटनी के बहोरीबंद से जिला पंचायत सदस्य और टिकट की दावेदार रहीं भाजपा नेता विद्या पटेल अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सामने कांग्रेस में शामिल हो गईं।
 
कांग्रेस में शामिल होते ही विद्या पटेल ने भाजपा पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा औरत और दौलत की पार्टी बनकर रह गई है। विद्या पटेल ने कहा कि अगर इस पार्टी में आगे बढ़ना है तो या तो अपनी औरत दो या दौलत दो।
 
विद्या पटेल ने खुद अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। इसके चलते ही वे आगे नहीं बढ़ सकीं। विद्या पटेल ने लोगों से कहा कि अगर आप अपना भला चाहते हो तो भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल  हो।
 
ऐसा नहीं है कि विद्या पटेल का भाजपा से मोहभंग हो गया है। विद्या पटेल बहोरीबंद में भाजपा की बड़ी नेता हैं और वे टिकट की दावेदार थीं। पार्टी ने इस सीट पर प्रणय पांडे को टिकट देकर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा। इसके बाद से ही विद्या पटेल पार्टी से नाराज चल रही थीं। शनिवार को कटनी पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के सामने विद्या पटेल कांग्रेस में शामिल हो गईं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख