dharma sangrah

राहुल गांधी करेंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का ऐलान, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद...

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (09:14 IST)
भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री का ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। राजस्थान और मध्यप्रदेश से पर्यवेक्षक दिल्ली लौट रहे हैं।

इनके साथ बैठक के बाद ही राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों का ऐलान होगा। मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच नाम तय होना है, वहीं राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट सीएम पद की रेस में हैं। 
 
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। कांग्रेस सरकार में कुल 34 मंत्रियों को जगह मिल सकती है।
 
पहले दौर में बन सकते हैं 12 से 15 मंत्री : सूत्रों के मुताबिक पहले दौर में 12 से 15 मंत्रियों के साथ मुख्यमं‍त्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट मंत्री के लिए सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, आरिफ अकील, विजय लक्ष्मी साधौ, केपी सिंह, बाला बच्चन, गोविंद राजपूत, इमरती देवी, सचिन यादव, कमलेश्वर पटेल, हिना कावरे, तरुण भानोट, लक्ष्मण सिंह, एनपी प्रजापति, दीपक सक्सेना, संजय शर्मा (तेंदुखेड़ा), झूमा सोलंकी के नाम सामने आ रहे हैं।
 
मध्यप्रदेश में कुल 230 सीटों में से कांग्रेस ने 114 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जो कि बहुमत के आंकड़े 116 से मात्र 2 सीटें कम है। भाजपा 109 सीटें हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। दो सीटों पर बसपा, एक सीट पर समाजवादी पार्टी और चार सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख