suvichar
✕

सिंधिया और कमलनाथ भी लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (15:07 IST)
भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजयसिंह की तनातनी के बीच गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो पाई थी, लेकिन माना जा रहा है कि यह सूची आज जारी हो जाएगी। 
 
बताया तो यह भी जा रही है कि भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद आखिरी समय में कांग्रेस की सूची में भी मामूली फेरबदल किया गया है। गुरुवार देर रात तक कांग्रेस उम्मीदारों को लेकर मंथन चलता रहा। आपसी सहमति के बाद आज कांग्रेस पहली सूची जारी कर देगी। 
 
इस बीच, कांग्रेस की ओर से एक चौंकाने वाली खबर जरूर आ रही है। इस खबर के मुताबिक सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ को भी कांग्रेस चुनाव मैदान में उतार सकती है। इससे जाहिर है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 177 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। राज्य में नामांकन भरने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है। इसलिए नामांकन दाखिल करने के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अत: दोनों ही पार्टियां अगले दो-तीन दिन में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगी। 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा विधायकों से की मुलाकात, आखिर क्‍यों हुई मुलाकात?

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नन्हे हाथों ने बोए शांति के बीज, हर मुस्कान ने काटी उम्मीद की फसल!

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

अगला लेख