dharma sangrah

कमलनाथ ने शिवराजसिंह चौहान को खत लिखकर दी चेतावनी

Updated: मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (15:34 IST)
भोपाल। कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश में अवैध खनन के मामलों में शासकीय कर्मचारियों और पत्रकारों पर हमले के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।


कमलनाथ की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस लंबे समय से प्रदेश में अवैध खनन का मुद्दा उठा रही है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपनी नर्मदा यात्रा के दौरान इस विषय में जो जानकारी प्राप्त की, वह भी उनसे साझा की।

उन्होंने आरोप लगाया कि देवास, सीहोर, रायसेन, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, होशंगाबाद और हरदा जिलों में अवैध खनन जोरों पर है और भाजपा के नेता भी इसमें शामिल हैं। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने उदाहरण भी दिए हैं।

कमलनाथ ने होशंगाबाद जिले के बाबई ब्लॉक में एक हत्या संबंधित प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रक चालक पर हत्या का मामला दर्ज कर अवैध खनन को संरक्षण देने वाले खनिज अधिकारी पर कार्रवाई हो और थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। उन्होंने इस प्रकरण की जिले के बाहर किसी अधिकारी से जांच कराने की भी मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख