Dhanteras
✕

मध्यप्रदेश : कमलनाथ ने कहा- राम मंदिर पर हमें भी कानून का इंतजार है...

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (13:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को चुनाव के समय ही राम मंदिर याद आता है। साढ़े चार साल हो गए केन्द्र की एनडीए सरकार को अब तक किसने रोका था राम मंदिर पर कानून लाने के लिए। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार राम मंदिर पर यदि कानून लाना चाहती है तो लाए, हम कहां उन्हें रोक रहे हैं। लाएं कानून राम मंदिर पर, हमें भी इंतजार है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर को लेकर सिर्फ राजनीति करती है।
 
संघ पर प्रतिबंध : कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने ‘वचन पत्र' में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कही और न ही उनकी कोई ऐसी मंशा है। दरअसल, भाजपा इस तरह के मुद्दों को हवा देकर लोगों को भ्रमित करना चाहती है।
 
उन्होंने कहा कि सरकारी स्थानों को छोड़कर संघ को शाखाएं लगाने की पूरी छूट है। कमलनाथ ने यह भी कहा कि आरएसएस सामाजिक संगठन है या राजनीतिक, यह तो जनता ही तय करेगी।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

अगला लेख