here

Hanuman Chalisa

कांग्रेस धर्मप्रेमी, भाजपा के पेट में क्यों होता है दर्द : कमलनाथ

मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (16:25 IST)
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए रोड शो के दौरान कई हिन्‍दू प्रतीकों के इस्तेमाल के बाद पार्टी पर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की शरण में आने के आरोपों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पार्टी धर्मप्रेमी है और इससे भारतीय जनता पार्टी को पेट दर्द क्यों होता है।


कमलनाथ ने कहा कि हम लोग धर्मप्रेमी हैं, यह समझ नहीं आता है कि जब कांग्रेस धर्म की बात करती है तो भाजपा के पेट में क्यों दर्द होता है? सोमवार को हुए रोड शो के कार्यक्रम में बच्चियों से गांधी को तिलक लगाकर उनकी आरती करवाने पर भाजपा द्वारा सवाल उठाने के बारे में कमलनाथ ने कहा कि स्कूल के बच्चों को अपने राजनीतिक कार्यक्रम में बुलाने वाले कांग्रेस से किस मुंह से सवाल कर रहे हैं।

गांधी के कल के रोड शो की शुरुआत मंत्रोच्चार और कन्याओं द्वारा उनकी आरती उतारने के साथ हुई थी। रोड शो के दौरान कई कार्यकर्ता हाथों में गणेश प्रतिमा उठाए थे। इस कार्यक्रम के लिए राजधानी में लगे कई पोस्टरों में गांधी को शिवभक्त बताया गया था, वहीं कुछ होर्डिंग्स में उन्हें शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए दिखाया गया था।

गांधी कुछ दिन पहले ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा करके भी लौटे हैं, ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पर सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलने के आरोप लग रहे हैं। रोड शो के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कमलनाथ ने कहा कि ये कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार रहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल के नागरिकों को लाखों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से हुई असुविधा व परेशानी के लिए वे माफ़ी मांगते हैं। रोड शो के दौरान गांधी की एक बार फिर आंख मारती हुई तस्वीर वायरल होने पर कमलनाथ ने कहा कि ये मजाक का हिस्सा थी, जो सभी करते हैं और भाजपा इसे अनावश्यक तूल दे रही है।

गांधी की सभा स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आदमकम कटआउट नहीं होने पर कमलनाथ ने कहा कि सिंह सम्मानीय हैं, उनका कटआउट नहीं लग पाना एक गलती है और वे इसके लिए उनसे माफ़ी मांगते हैं। कार्यक्रम स्थल पर गांधी, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कमलनाथ और मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत नौ नेताओं के कटआउट लगे थे, लेकिन उनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिंह का कटआउट नहीं था। (वार्ता)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

इंदौर में होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, रात में स्टाफ ने फंदे पर लटका देखा

केतन की हत्या से पहले सिया ने की केस स्‍टडी, वारदात के पहले पढ़ी थी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्‍याकांड की खबरें

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, CM सोरेन ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

116 साल की उम्र में 3550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुमला पहुंचीं दादी, भक्ति देख भावुक हुए CM चंद्रबाबू नायडू [VIDEO]

क्या शादीशुदा थी सिया गोयल? केतन अग्रवाल हत्याकांड में वॉट्सऐप चैट से खुला बड़ा राज

अगला लेख