dharma sangrah

सपा बसपा से अभी बातचीत टूटी नहीं, गठबंधन पर बोले कमलनाथ

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (01:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कांग्रेस की बातचीत चल रही है।
 
 
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन टूटने पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने यहां मीडिया को बताया कि गठबंधन के लिए बसपा एवं सपा के साथ हमारी बातचीत अभी चल रही है और हमारी पहली प्राथमिकता (गैरभाजपा) वोटों के बिखराव को रोकने की है ताकि भाजपा को फायदा न हो। कमलनाथ ने दावा किया कि इसके सार्थक परिणाम निकलेंगे।
 
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनकी रविवार सुबह गठबंधन के लिए बातचीत हुई है। कमलनाथ ने बताया कि बसपा और कांग्रेस के साथ सपा के तालमेल को लेकर बातचीत जारी है। समझौता हो भी सकता है और नहीं भी।
 
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बुआ-भतीजे (मायावती एवं अखिलेश यादव) भाजपा को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हराने के लिए कांग्रेस का साथ देंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा द्वारा 3 विधायकों सहित 22 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से इस बात की अटकलें शुरू हो गई थीं कि अब बसपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा।
 
अपने प्रत्याशियों की गुरुवार को पहली सूची जारी करने के बाद मध्यप्रदेश बसपा प्रभारी राम अचल राजभर ने बताया था कि बसपा मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख