kalsarpa dosh calculator
✕

इंस्टाग्राम पर क्यों भड़कीं बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी?

Updated: रविवार, 23 सितम्बर 2018 (22:30 IST)
मेलबोर्न। बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया की एक एयरलाइन कर्मी पर नस्लीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ता के रंग के आधार पर उसके साथ व्यवहार नहीं किया जा सकता है। अभिनेत्री सिडनी से मेलबोर्न जा रही थीं। वे इंस्टाग्राम पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिए एयरलाइन कर्मी पर जमकर बरसीं।
 
 
शेट्टी ने कहा कि हवाई अड्डे पर चेक इन पर उन्हें तुनकमिजाज मेल नाम की कर्मचारी मिली जिसने कहा कि आप जैसे (सांवले) लोगों साथ रूखाई से बात करना चलता है। उन्होंने कहा कि मेरे पास दो बैग थे और उसने कहा कि मेरा आधा खाली बैग चेक इन के लिए ओवरसाइज है। अभिनेत्री ने कहा कि इसके बाद उन्होंने ओवरसाइज सामान को ले जाने वाले काउंटर से संपर्क किया, जहां के स्टाफ ने कहा कि बैग ओवरसाइज नहीं है और इसे ले जाया जा सकता है।
 
शेट्टी ने कहा कि वह फिर से उस कर्मचारी के पास गईं और उससे उनका बैग ले जाने का अनुरोध किया, क्योंकि कर्मचारी की सहयोगी ने कहा है कि यह ओवरसाइज नहीं है लेकिन महिला कर्मचारी राजी नहीं हुई और उसने फिर से इंकार कर दिया। अभिनेत्री ने कहा कि उनके पास जाया करने के लिए वक्त नहीं था और वे अपना सामान ओवरसाइज बैगेज काउंटर पर ले गईं लेकिन उन्होंने फिर कहा कि यह ओवरसाइज नहीं है और अपने साथ आसानी से ले जाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि यह मैंने इसलिए लिखा ताकि क्वांटास एयरलाइन मामले का संज्ञान ले और अपने स्टाफ को मददगार होना सिखाए और (चमड़ी के) रंग के आधार पर बोलने का लहजा और तरीका नहीं बदल सकता है। हम भोले नहीं हैं और उन्हें मालूम होना चाहिए कि संवेदनहीन तथा अशिष्ट होने को सहन नहीं किया जाएगा।
 
अभिनेत्री ने अपने बैग के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है। शेट्टी ने 2007 में भी नस्लवाद का सामना किया था जब उन्होंने ब्रिटिश रियलिटी कार्यक्रम 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया था। उन्हें कार्यक्रम का विजेता घोषित किया गया था। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए व्यापारियों के करोड़ों रुपये! सोने के दाम गिरते ही CTI ने लिखा खास पत्र

LIVE: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग

अगला लेख