Daily Horoscope
✕

जब साथ दौड़ पड़े 'महाराज' और 'युवराज'...

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (14:01 IST)
मध्यप्रदेश में अब जब सियासी माहौल में धीमे-धीमे रंग चढ़ रहा है तो सियासत के कई दिलचस्प नजारे देखने को मिल रहे हैं।


ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा गुना के आरोन में देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश की सियासत में 'महाराज' कहे जाने वाले कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और राघौगढ़ रियासत के 'युवराज' और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह एक साथ दौड़ते नजर आए।

दरअसल, इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी दौरे पर हैं। इसी कड़ी में सिंधिया आरोन पहुंचे, जहां राघौगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय मूलसिंह दादा भाई की पुण्यतिथि पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें कांग्रेस विधायक जयवर्धन भी शामिल थे।

लोगों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए दोनों ही नेताओं ने एकसाथ करीब पांच किलोमीटर तक की दौड़ लगा दी। अपने पसंदीदा नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख