sawan somwar

कमलनाथ नहीं, सिंधिया हैं लोगों की पसंद

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (20:35 IST)
नई‍ दिल्ली। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आज आए सर्वे में दावा किया गया कि तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। इस सर्वे में मुख्यमंत्री पद की पसंद के मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया कमलनाथ पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। 
 
सर्वे की माने तो सीएम पद के लिए शिवराज अभी भी जनता की पसंद बने हुए हैं। दुसरे नंबर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और तीसरे नंबर पर कमलनाथ हैं। 
 
सर्वे में शिवराज को 41.7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है तो सिंधिया को 30.3 और कमलनाथ को 7.5 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया है। हालांकि यहां सीटों के मामले में कांग्रेस 117 सीटों के साथ सबसे आगे दिखाई दे रही है। भाजपा को 106 और अन्य को 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही है।
 
हालांकि इस सर्वे का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग उत्तरप्रदेश चुनाव का हवाला देकर कह रहे हैं कि तब भी इस सर्वे ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को वहां 187 से 197 सीटें दी थी। चुनाव परिणामों में 2017 में इन्हें मात्र 50 सीटें ही प्राप्त हो सकी।
 
गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्गज कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया के बेटे हैं। 2002 लोकसभा में उन्‍हें सर्वप्रथम चुना गया, 2004 में 14वीं लोकसभा में उन्‍हें दोबारा चुना गया। 6 अप्रैल 2008 को उन्‍हें संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के राज्‍यमंत्री का पद प्राप्‍त हुआ। 2009 लोकसभा में भी वह विजयी रहे और उन्‍हें वाणिज्‍य एवं उद्योग राज्‍यमंत्री का पद प्राप्‍त हुआ।
 
सिंधिया मध्‍यप्रदेश कांग्रेस के अति महत्‍वपूर्ण नेताओं में से हैं। जिनसे कांग्रेस के भविष्‍य की उम्‍मीदें की जा रही हैं। सिंधिया देश के धनाढ्‍य व्यक्तियों में से एक हैं। 
 
ज्योतिरादित्य को राहुल गांधी के करीबी लोगों में माना जाता है। हाल ही में हुए संसद सत्र में नरेंद्र मोदी से गले मिलने के बाद जब राहुल अपनी सीट पर बैठे तो कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें थम्सअप किया और बधाई दी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के थम्सअप करने पर राहुल गांधी उन्हें आंख मारते हुए मुस्कुरा दिए।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख