suvichar
✕

व्यापम के आरोपी को राहुल ने कांग्रेस में कराया शामिल, भाजपा ने कसा तंज

Updated: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (14:58 IST)
भोपाल। व्यापम को लेकर जहां कांग्रेस विधानसभा चुनाव भाजपा पर हमलावर हो रही है, वहीं कांग्रेस ने एक चौंकाने वाले फैसले में व्यापम के आरोपी गुलाब सिंह किरार के पार्टी में शामिल कर लिया है। इंदौर में राहुल गांधी के सामने गुलाब सिंह किरार कांग्रेस में शामिल हुए।
 
गुलाब सिंह किरार व्यापम घोटाले में प्री पीजी 2011 में आरोपी थे। गुलाब सिंह किरार पर अपने बेटे शक्ति प्रताप सिंह को एडमिशन दिलाने के लिए पूरे केस में मुख्य आरोपी जगदीश सागर को पैसे देने का आरोप है।  गुलाब सिंह किरार पर ग्वालियर के झांसी रोड थाने में मामला दर्ज था, वहीं केस होने के बाद गुलाब सिंह किरार लंबे समय तक फरार रहे थे।
 
मध्यप्रदेश की सियासत में गुलाब सिंह किरार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता था। गुलाब सिंह किरार की सत्ता में हनक इतनी थी कि मुख्यमंत्री शिवराज ने गुलाब सिंह किरार को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया था। गुलाब सिंह किरार के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने हमला बोला है।
 
व्यापम मामले में व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस एक ओर तो व्यापम पर हल्ला मचा रही है, तो दूसरी ओर व्यापम के आरोपी को पार्टी में शामिल कर रही है, वहीं गुलाब सिंह किरार ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि बीजेपी में घुटन हो रही थी, वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक षड्‍यंत्र बताया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख