Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस-बसपा गठबंधन में विलेन बने दिग्विजय, मायावती ने बताया भाजपा का एजेंट

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (21:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में क्या कांग्रेस की जीत की राह में फिर एक बार दिग्विजय सिंह आड़े आ गए हैं। ये सवाल बसपा सुप्रीमो मायावती के उस बयान के बाद उठ खड़ा हुआ है। इसमें मायावती ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने के लिए दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।
 
मायावती ने दिग्विजय को बीजेपी का एजेंट बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल चाहते थे कि बसपा के साथ गठबंधन हो और देश में भाजपा के खिलाफ एक महागठबंधन बने। लेकिन दिग्विजय सिंह ने गठबंधन नहीं होने दिया। इसके साथ ही मायावती ने मध्यप्रदेश में बसपा के अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
 
मायावती का ये बयान दिग्विजय सिंह के उस बयान के बाद आया है जिसमें दिग्विजय ने कहा था कि मायावती पर भाजपा ने सीबीआई जैसी अनेन जांच एजेंसियों से दबाव बनाया है। मायावती ने ये एलान ऐसे समय किया है जब मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ लगातार मीडिया से गठबंधन को लेकर मायावती से बात होने की बात कह रहे थे।
 
मायावती के अकेले चुनाव लड़ने से प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष के बनने के साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार चुनाव में भाजपा के खिलाफ मध्यप्रदेश के सभी छोटे दल कांग्रेस के साथ आएंगे। लेकिन ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस अकेले पड़ती दिख रही है। बसपा ने जहां अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है।
 
वहीं समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। ऐसे में ये तो तय है कि आने वाले चुनाव में भाजपा के खिलाफ इस बार फिर विपझ के वोटों में बिखराव देखने को मिलेगा।
 
भाजपा ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज : वहीं कांग्रेस और बसपा के साथ गठबंधन न होने पर भाजपा ने तंज कसा है। कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि डूबते जहाज में कौन सवारी करना चाहेगा। उन्होंने मायावती को समझदार नेता बताते हुए कहा कि आज के समय में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करना चाहता है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख