suvichar
✕

कांग्रेस के 'चाणक्य' के आगे बागी हुए सरेंडर, उम्मीदवारों ने ली राहत की सांस

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (10:42 IST)
भोपाल। चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद बागी उम्मीदवारों से निपटना पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होता है। ऐसे में बागी नेताओं को मनाना आसान काम नहीं है, लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद बागी हुए 50 से अधिक नेताओं को जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मना लिया है, उससे एक बार उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्हें सियासत का चाणक्य क्यों कहा जाता है।


कांग्रेस ने पार्टी से बागी उम्मीदवारों को मनाने की जो जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सौंपी थी, उस काम में दिग्विजय सिंह पूरी तरह कामयाब होते दिख रहे हैं। कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद भोपाल में सबसे ज्यादा बगावत देखने को मिली थी। बागी नेताओं को मनाने के लिए खुद दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभालते हुए एक-एक कर सभी दागी नेताओं को पार्टी के उम्मीदवारों के साथ कर लिया।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तीन दिन से डेरा डालकर बैठे दिग्गी सभी बागियों को एक-एक कर बुलाकर समझाइश दे रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह अपनी ही स्टाइल में नेताओं को मना रहे है और जो नहीं मान रहे, उनके घर जाकर पार्टी के प्रत्याशी के लिए काम में जुट जाने की बात कह रहे हैं।

दिग्विजय सिंह सबसे पहले दक्षिण पश्चिम सीट पर बागी हुए पार्टी के नेता संजीव सक्सेना को समझाने उनके घर पहुंचे। दिग्विजय की समझाइश का असर इतना अधिक हुआ कि संजीव सक्सेना ने बकायदा रैली कर कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थन का ऐलान किया।

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने भोपाल की मध्य सीट पर बागी नेताओं को टारगेट किया। इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से आरिफ मसूद का नाम फाइनल होने के बाद से कांग्रेस में सबसे ज्यादा बगावत देखने को मिली। टिकट बंटते ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा भी हुआ।

कांग्रेस के तीन पुराने मुस्लिम नेता साजिद अली, मुनव्वर कौसर, नासिर इस्लाम ने मसूद के विरोध में नामांकन भी दाखिल कर दिया। इस सीट पर सियासी समीकरण बिगड़ता देख दिग्विजय ने खुद मोर्चा संभाला। दिग्विजय की समझाइश के बाद अब ये तीनों नेता पीछे हटने को तैयार हो गए हैं, वहीं कांग्रेस की परंपरागत सीट भोपाल उत्तर सीट पर इस बार निर्दलीय पार्षद मोहम्मद साऊद ने आरिफ अकील के सामने पर्चा भरने के बाद कांग्रेस को होने वाले नुकसान को देखते हुए दिग्विजय ने मोहम्मद साऊद को कांग्रेस में शामिल करवाया।

इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह भाजपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए हुजूर में भाजपा के बागी श्याम सिंह मीणा को कांग्रेस में शामिल कर भाजपा के वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा की मुश्किल बढ़ा दी है, वहीं गोविंदपुरा विधानसभा सीट में भी दिग्विजय ने विरोधी दल के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करके ये बता दिया कि उन्हें ऐसे नहीं राजनीति का चाणक्य कहा जाता है।

दिग्विजय की समझाइश के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जतारा विधायक दिनेश अहिरवार भी नाम वापसी के लिए तैयार हो गए है। इंदौर एक सीट पर बागी हुए कांग्रेस की नेता प्रीति अग्निहोत्री और कमलेश खंडेलवाल को मनाने का दौर अब भी जारी है। दिग्विजय की तरफ से पार्टी के बड़े नेता महेश जोशी भी कमलेश खंडेलवाल को मनाने पहुंचे थे, वहीं इंदौर 5 सीट से बागी हुए छोटे यादव को मनाने के लिए दिग्विजय सिंह ने फोन पर छोटे यादव से बात की है। पार्टी को उम्मीद है कि दिग्विजय सिंह इंदौर में पार्टी के संकट को पूरी तरह निपटा लेंगे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख