sundarkand
✕

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर आचार संहिता उल्लंघन पर गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Updated: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (19:32 IST)
भोपाल। एसटी एससी कानून मे संशोधन के विरोध के जरिए अपनी सियासी जमीन तैयार करने वाले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को पुलिस ने दतिया में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ ये कार्रवाई की है। 
 
दतिया में पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे देवकीनंदन को बिना अनुमति रैली निकालने पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बाद में देवकीनंदन ठाकुर को जमानत पर छोड़ दिया गया। अपनी गिरफ्तारी पर देवकी नंदन ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
 
मीडिया से बात करते हुए देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि वह केवल मां के दर्शन करना चाहते थे। उनकी न तो कोई पार्टी है और न वो खुद चुनाव लड़ने जा रहे हैं। फिर उन पर आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की गई।

ठाकुर के संगठन ने पहले ही मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। ठाकुर ने अखण्ड भारत मिशन संगठन की स्थापना की है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

अगला लेख