biodatamaker

वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान आरोन फिंच संभालेंगे

Updated: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (19:06 IST)
सिडनी। बल्लेबाज आरोन फिंच को नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए विकेटकीपर टिम पेन की जगह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। 
 
 
बल्लेबाज फिंच पहले ही ट्वंटी प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं और अब आगामी सीरीज में वनडे के भी कप्तान होंगे। विकेटकीपर एलेक्स कारी और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दोनों को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
         
फिंच अगले वर्ष इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले विश्वकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे ऐसे में वर्तमान में वनडे प्रारूप में कप्तानी से उन्हें इस भूमिका में सहज होने का मौका मिलेगा। उन्होंने हेजलवुड को उपकप्तान बनाने पर भी खुशी जताई है।
          
ऑस्ट्रेलियाई टीम जनवरी में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी इसके बाद वह मई और जुलाई में होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप में उतरेगी।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख