ramcharitmanas

वचन पत्र ही होगा कांग्रेस की सरकार का एजेंडा

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (17:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हिंदुत्व के एजेंडे पर चल रही है। पार्टी इस बार चुनाव में  घोषणा पत्र की जगह वचन पत्र लाने जा रही है।
 
पार्टी वचन पत्र के जरिए लोगों को ये मैसेज देना चाहती है कि अन्य दलों की तरह पार्टी केवल चुनाव के समय कोरी घोषणा करने वाली पार्टी न बनकर लोगों को ऐसा भरोसा दिलाएगी की वो घोषणा नहीं, वचन दे रही है कि कांग्रेस की सरकार आने पर इन वचनों को पूरा किया जाएगा।
 
पार्टी ने वचन पत्र बनाने का काम पूरा कर लिया है और जल्द ही जनता के सामने अपने वचन पत्र को पेश करेगी। वहीं इस बात की भी संभावना है कि 17 सितंबर को भोपाल आ रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल वचन पत्र का पूरा विजन लोगों के सामने रख सकते हैं। अगर कांग्रेस के वचन पत्र की बात करे तो इसमें हिंदुत्व की झलक साफ देखने को मिलेगी। 20 से अधिक पेज के इस वचन पत्र में पार्टी हर वर्ग को कुछ न कुछ देने की घोषणा करेगी। वचन पत्र में किसान, युवाओं पर खासा फोकस होगा।
 
कांग्रेस के वचन पत्र का ड्राफ्ट :
किसानों को कर्ज माफी का वचन : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो ट्रंप कार्ड चला है वो है कर्ज माफी का वादा। मंदसौर में राहुल गांधी ने मंच से इसका एलान करते हुए कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही दस दिन में पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस से किसानों का बिजली बिल आधा करने, किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा देने, मंदसौर गोलीकांड के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा लोगों को दे रही है।
 
युवाओं को रोजगार का वचन : कांग्रेस ने युवा वोट बैंक को रिझाने के लिए बेरोजगारों से रोजगार फॉर्म भराकर रोजगार देने का वादा किया है। इसके लिए पार्टी ने पूरे प्रदेश में युवाओं से रोजगार फॉर्म भरवाए है। इसके साथ ही सत्ता में आने पर बेरोजगारों को भत्ता देने, उद्योगों की स्थापना करने, व्यापमं मामले की निष्पक्ष जांच कराने का वचन दिया गया है।
 
वचन पत्र में हिंदुत्व की झलक : मध्यप्रदेश में सत्ता का वनवास खत्म करने के लिए पार्टी हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे चल रही है। पार्टी ने प्रदेश में राम वन गमन पथ का निर्माण करने, सभी पंचायतों में गौशाला खोलने, नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करने, धार्मिक नगरों को पवित्र घोषित करने का वादा लोगों से कर रही हैं।
 
वचन पत्र को लेकर पार्टी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वेबदुनिया से कहा कि चुनाव के लिए वचन पत्र बनकर तैयार हो चुका है और पार्टी जल्द ही इसे लोगों के सामने रखेगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख