Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस ने वापस लिया फरमान, दावेदारों को नहीं देनी होगी सोशल मीडिया की जानकारी

Updated: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (13:27 IST)
भोपाल। आगामी विधानसभा के लिए टिकट दावेदारों में हड़कंप मचने के बाद कांग्रेस ने वह फरमान वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि टिकट के दावेदारों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होना जरूरी है।

माना जा रहा है कि इस फरमान से उपजे असंतोष के बाद पार्टी ने इसे वापस लेने में ही अपनी भलाई समझी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र लिखकर पुराने आदेश को वापस लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से संबंधित मेरे द्वारा 2 सितंबर को प्रेषित पत्र निरस्त किया जाता है।

शेखर के इस पत्र के बाद टिकट के कई दावेदारों ने राहत की सांस ली है, जो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। हालांकि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा ने पहले भी स्पष्ट किया था कि ऐसा जरूरी नहीं है कि जो नेता सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं, उन्हें टिकट नहीं मिले।

पहले क्या कहा था पार्टी ने : चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा पूर्व में जारी पत्र में कहा गया था कि टिकट के दावेदारों के फेसबुक पेज पर 15,000 लाइक और ट्विटर पर 5000 फॉलोअर होने चाहिए। साथ ही कहा गया था कि सभी के पास बूथ लेबल के लोगों के व्हाट्सअप ग्रुप भी होने चाहिए।

पत्र के अनुसार, कांग्रेस के पदाधिकारियों, वर्तमान विधायकों और टिकट के दावेदारों को 15 सितंबर 2018 तक ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सऐप की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया और आईटी डिपार्टमेंट में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए थे। 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख