sundarkand
✕

भाजपा के 'लकी' पंडित को कांग्रेस ने साधा, क्या मिलेगी इस सीट पर जीत

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (22:29 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए प्रयत्नशील कांग्रेस ने बड़वानी के सेंधवा में अपने चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए पिछली तीन बार से पूजा कर चुके पंडित को आजमाया है।
 
हर प्रकार से सत्ता में बदलाव के लिए जुटी कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में खरगोन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के लिए नवग्रह मंदिर मैदान में मंच की दिशा बदल कर उत्तर मुखी रखवाई थी और इसी कड़ी में बड़वानी जिले के सेंधवा में भाग्य परिवर्तन के लिए उन्होंने हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के लिए पूजा पाठ करने वाले पंडित राधा माधव के माध्यम से पूजा करा कर अपने कार्यालय का शुभारंभ किया।
 
सेंधवा से कांग्रेस प्रत्याशी ग्यारसी लाल रावत के कांग्रेस भवन स्थित चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के लिए भाजपा के स्थाई पंडित राधा माधव से विधिवत पूजा पाठ करवाया गया।
 
पिछली तीन बार से वे भाजपा के लिए चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के लिए पूजा करते आए हैं और तीनों बार से भाजपा के अंतर सिंह आर्य यहां से चुनाव जीत कर हैट्रिक लगा चुके हैं। यहां तक कि लोकसभा चुनाव के लिए भी राधा माधव भाजपा के लिए लकी साबित हुए थे। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख