sawan somwar

सवर्णों के आंदोलन से कांग्रेस और भाजपा भयभीत, अब मनाने की तैयारी

Updated: मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (12:33 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में एट्रोसिटी एक्ट से नाराज चल रहे सवर्णों को रिझाने के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पार्टी नाराज सवर्णों को मनाएगी। कमलनाथ ने कहा कि पहले SC/ST कानून का दुरुपयोग होता आया है, इसलिए कांग्रेस सवर्णों की नाराजगी को समझती है।
 
कमलनाथ ने कहा कि हम चाहते हैं सबके साथ न्याय हो और पार्टी किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। इतना ही नहीं, कमलनाथ ने कहा कि SC/ST कानून का जहां दुरुपयोग हुआ है, कांग्रेस उसका विरोध करती है।
 
कमलनाथ का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब कांग्रेस अब तक एट्रोसिटी एक्ट को लेकर कुछ भी कहने बच रही थी। दूसरी ओर कमलनाथ के इस बयान के बाद बीजेपी की मुश्किल बढ़ गई है। भाजपा ने भी शुरू की सवर्णों को मनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। 
 
इसके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन के विरोध को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे। चुनाव से पहले पार्टी हर उस रणनीति पर काम कर रही है, जिससे सवर्णों का विरोध कम किया जा सके, वहीं खबर यह भी है कि दिल्ली में हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। पार्टी ने अपने सवर्ण नेताओं को नाराज सवर्ण समाज को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी? संजय निषाद के बयान पर नेहा सिंह राठौर का तंज, मुंबई में घर को लेकर भी बवाल

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

उसने मेरे मुंह में AK-47 ठूंस दी थी, कैसे पाकिस्तानी कैप्टन क़मर ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट के. नचिकेता की बचाई जान

Top News 13 August: संसद सत्र का आखिरी दिन, इमरान खान की मौत का दावा झूठा; IMD का भारी बारिश का अलर्ट

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

अगला लेख