sundarkand

आचार संहिता में रख सकते हैं सिर्फ 50 हजार रुपए, दस्तावेज भी रखना होंगे साथ

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (13:19 IST)
अशोकनगर। मध्यप्रदेश में आदर्श चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण कोई भी व्यक्ति अपने साथ सिर्फ 50 हजार रुपए तक ही नकद राशि लेकर चल सकता है और इस राशि के स्वामित्व और स्रोत के दस्तावेज भी व्यक्ति को साथ रखना जरूरी हैं।


मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र गोयल ने बुधवार को ये जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में जारी निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण सत्र के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास से 50 हजार रुपए तक की राशि जब्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति को मौके पर ही उसके दस्तावेज दिखाना पड़ेंगे। वहीं यदि किसी व्यक्ति के पास 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि मिलती है, तो उस राशि को संबंधित पुलिस थाने में जमा कर आयकर विभाग को सूचना दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जब्त होने पर आगामी कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। प्रशिक्षण में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्वाचन ड्यूटी के दौरान उनके कर्तव्य और कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान ही बैंकर्स को प्रत्याशियों का नया खाता जल्द खोलने और चैक बुक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं बैंकों में प्रत्याशियों हेतु हेल्पडेस्क खोलने व अभ्यर्थियों के खातों के लेनदेन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। दूसरी ओर चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस ने वाहनों की सघन चैकिंग शुरू कर दी है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख