ramcharitmanas
✕

चुनाव लड़ेगा व्यापमं घोटाले का सूत्रधार जगदीश सागर, बसपा ने दिया टिकट

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (11:45 IST)
भोपाल। बहुजन समाज पार्टी ने मध्यप्रदेश में व्यापमं घोटाले के सूत्रधार रहे डॉ जगदीश सागर को भिंड जिले के गोहद से अपना प्रत्याशी बनाया है। डॉ. सागर के पास जिले भर में सभी दलों के प्रत्याशियों में सर्वाधिक संपत्ति भी है। डॉ सागर ने अपने हलफनामे में सवा सात करोड़ रुपए की संपत्ति दर्शाई है। 
 
हलफनामे के अनुसार बसपा प्रत्याशी डॉ. सागर के पास चार लग्जरी गाड़ियां, साढ़े तीन किलो सोना, दो लाइसेंसी रायफल, एक रिवॉल्वर है। डॉ. सागर की पत्नी के पास भी एक रायफल दर्शाई गई है।
 
निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन फार्म वापसी के अंतिम दिन बुधवार को भिंड जिले की पांचों विधानसभाओं में उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। गोहद विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 15 और मेहगांव में सबसे ज्यादा 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भिण्ड में 18, अटेर में 33 और लहार में 22 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।
 
जिले में चुनावी दंगल में कुल 122 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं, जिसमें से सबसे अधिक उम्र 76 वर्ष के लहार में रसाल सिंह मैदान में है। सबसे कम उम्र 32 वर्ष के हेमंत कटारे अटेर से चुनाव मैदान में है। इसके अलावा सभी उम्मीदवार लगभग 40 से 65 वर्ष के बीच की आयु के हैं।
 
इस बार जिले की पांचों सीटों पर 49 प्रत्याशी विभिन्न दलों से और 73 निर्दलीय हैं। इस साल वर्ष 2013 की तुलना चुनावी दंगल में कूदने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी कम है। इस साल 122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जबकि वर्ष 2013 के चुनाव में 127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। (वार्ता) 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

अमेरिका-चीन एआई प्रतिस्पर्धा के बीच फंसे कई देश

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

अगला लेख