Govardhan puja
✕

कार्यकर्ता महाकुंभ या भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (18:29 IST)
भोपाल के जंबूरी मैदान में बीजेपी का कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया, जिसमें 65 हजार से भी ज्यादा बूथों से कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के तमाम दिग्गजों का भी यहां जमावड़ा लगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राकेश सिंह, उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय,प्रभात झा और तमाम भाजपा नेता शामिल थे।
 
वैसे तो भाजपा का यह महाकुंभ को चुनावी शंखनाद है, जिसे विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। लेकिन भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन भोपाल में होना पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। 
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा कर मेगा रोड शो किया था, साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया है। और अब भाजपा द्वारा महाकुंभ का आयोजन चुनाव की दृष्ट‍ि से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।
 
कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के दौरे का जिक्र करते हुए कहा - कि कुछ दिन पहले बाबा यहां आए थे, लेकिन उनके लिए सड़कों पर भीड़ जुटानी पड़ी थी। उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए उनकी आंख मारने वाली हरकत का जिक्र भी किया। 
 
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और यहां की जनता से दुश्मनी रखी हो उसे सजा देने का मौका मध्य प्रदेश की जनता के पास आ गया है। हमारे लिए सवा सौ करोड़ देशवासी हमारा परिवार हैं। 
 
साथ ही मोदी ने कांग्रेस-बसपा गठबंधन को लेकर भी तंज कसा। मोदी ने कहा कांग्रेस पराजय के भय से गठबंधन करने पर आ गई है। सत्ता के नशे में छोटी-छोटी पार्टियों को कुचल देने वाली कांग्रेस आज उन्हीं छोटे दलों के पैरों में पड़ी है। 
 
कुलमिलाकर प्रदेश में भाजपा का यह कार्यकर्ता महाकुंभ, चुनाव के ठीक पहले न केवल पार्टी में जान फूंकने का काम करता नजर आया। न केवल विपक्ष को जमकर लताड़ा गया, बल्कि भाजपा की उपलब्धियां का गुणगान भी जमकर हुआ। 
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख