dharma sangrah
✕

भाजपा के महाकुंभ पर अब पक्ष-विपक्ष में जोर आजमाइश

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (18:02 IST)
25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित हुए भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा तो इसे लेकर पहले से ही उत्साहित थी और महाकुंभ के आयोजन पर काफी पैसा भी खर्च किया गया। वहीं कांग्रेसी इसे सरकारी पैसे का दुरुपयोग करार दे रहे हैं। 
 
आपको बता दें कि इस महाकुंभ की तैयारियों के रूप में विशाल पांडाल, 1 लाख स्क्वेयर फीट क्षेत्र में प्रदर्शनी, 26 हेक्टेयर में वाहन की व्यवस्था, 45 एईडी स्क्रीन, 5 हेलिपेट, 1580 अस्थाई शौचालय के साथ-साथ 65 हजार बूथों से आए कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था शामिल थी। 
 
अब इन्हीं व्यापक व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए भाजपा ने यह दावा किया है कि कार्यकर्ता महाकुंभ को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है।
 
महाकुंभ के बाद बीजेपी दवारा दिए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड के यूके द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन को "वर्ल्ड लार्जेस्ट केडर बेस्ड कंवेंशन ऑफ पॉलिटिकल पार्टी" के रिकॉर्ड से नवाजा गया है।
 
इधर कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा का यह महाकुंभ पूरी तरह से फ्लॉप रहा और जिस कार्यक्रम में 65 हजार बूथों से कार्यकर्ताओं के आने की बात कही जा रही थी उसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की उपस्थिति के बावजूद पार्टी पर्याप्त भीड़ भी नहीं जुटा पाई। वहीं इसी महाकुंभ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर भाजपा भीड़ जुटाने को लेकर निशाना साथ चुकी है। 
 
कांग्रेस ने इसे कार्यकर्ता महाकुंभ के बजाए 'कांग्रेस कोसो सम्मेलन' बताया और कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं ने कांग्रेस को कोसने के अलावा कोई काम नहीं किया। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस महाकुंभ को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन करार दिया जा रहा है।
 
बहरहाल दोनों ही पार्टी अपने-अपने आयोजनों में एक दूसरे पर निशाना साधना नहीं भूल रही और चुनाव से पहले राजनीति के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म किए हुए है।
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख