sundarkand
✕

'हिन्दुत्व' अब बना कांग्रेस का चुनावी कार्ड, आसान नहीं होगी भाजपा की राह

Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (11:00 IST)
भोपाल। देश में राम मंदिर आंदोलन के बाद जिस हिन्दुत्व के नारे के बल पर भाजपा ने एक के बाद एक कई चुनावों में जीत हासिल की और पार्टी ने देखते ही देखते केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों में अपनी सरकार बना ली।लेकिन अब भाजपा हिन्दुत्व के मुद्दे पर मुख्य विरोधी दल कांग्रेस से कहीं न कहीं पिछड़ती दिख रही है।

बात हो रही है मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव की। नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में हिन्दुत्व कांग्रेस का मुख्य एजेंडा होने जा रहा है। इस बात को पढ़कर आपको आश्चर्य हो रहा होगा कि वेबदुनिया इस बात को किस आधार पर कह रहा है। तो आइए सिलसिलेवार आपको बताते हैं कि वेबदुनिया कांग्रेस के अब तक के चुनावी एजेंडे और प्रचार की पड़ताल कर किन बातों के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचा-
राम अब कांग्रेस के : अब तक चुनाव के समय भाजपा भगवान राम को याद करती थी, वहीं इसके उलट इस बार चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस भगवान राम की शरण में जा पहुंची है। कांग्रेस भगवान राम के वन पथ गमन की एक यात्रा निकालने जा रही है। पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो वो भगवान राम वन पथ गमन का निर्माण करेगी।
 
कांग्रेस की सभाओं में 'जय श्रीराम' के नारे : अब तक भाजपा की सभाओं की शुरुआत जय श्रीराम के नारे के साथ होती थी, वहीं अब कांग्रेस की सभाओं में जय श्री राम के नारे लगते हैं। पिछले दिनों पीसीसी कमलनाथ की कई सभाओं में 'जय श्रीराम' के नारे सुनने को मिले।
 
कांग्रेस का गौशाला कार्ड : हिन्दू धार्मिक मान्यताओं में भगवान राम के बाद हिन्दुत्व की पहचान गाय से होती है। कांग्रेस इस बात को अच्छी तरह जानती है कि गाय के जरिए हिन्दू वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सकता है। इसलिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर 23 हजार ग्राम पंचायतों में गौशाला का निर्माण किया जाएगा।
 
घोषणा पत्र नहीं वचन पत्र : हर बार चुनाव में अपने चुनावी वादे को घोषणा पत्र के जरिए लोगों तक पहुंचाने वाली पार्टी इस बार वचन पत्र लाने जा रही है, इसमें हिन्दुत्व की झलक दिखाई देगी। इस वचन पत्र में नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करने, पवित्र नदियों की सफाई, धार्मिक नगरों को पवित्र घोषित करना शामिल है।
 
राहुल करेंगे मंदिरों का दर्शन : पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी दौरे का ऐसा प्लान तैयार कर रही है, जिससे राहुल हर दौरे के प्रचार अभियान का आगाज मंदिरों में दर्शन कर कर सकें। इतना ही नहीं, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने चुनावी दौरे के दौरान मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख