Hanuman Chalisa

विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर उन्हीं मुख्यमंत्री चेहरों के साथ उतरेगी मैदान में

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (16:27 IST)
भारतीय जनता पार्टी फिर उन्हीं चेहरों के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 2018 में होने वाले चुनावों में उतरने को तैयार है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेता दवारा इस बात की पुष्टि की गई है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह और राजस्थान में वसुंधरा राजे अभी अपने-अपने प्रदेशों में मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त हैं और बीजेपी 2018 में होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी इन्हें ही घोषित करने वाली है।


कहा जा रहा है की बीजेपी इन्हीं चेहरों पर फिर भरोसा कर रही है क्योंकि ये चेहरे अपने-अपने राज्यों में विश्वसनीय हैं और इनसे बेहतर उम्मीदवार भाजपा को कोई और फिलहाल अभी तो नहीं मिल सकता। साथ ही बीजेपी चुनाव नज़दीक होने की वजह से किसी भी प्रकार का खतरा मोल नहीं लेना चाहती। राजस्थान में चुनाव की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कंधों पर है।

राजस्थान में शाह पूरी तरह से काम में जुटने को तैयार हैं। वहीं मध्य प्रदेश में चौहान जानेमाने नेता हैं, साथ ही वे जनता से भी जुड़े हुए हैं और पार्टी उनके द्वारा किए गए काम को नकार नहीं सकती। रमन सिंह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद पर लम्बे समय से बने हुए हैं (2003 से लेकर आज तक)। पार्टी की तरफ से अभी किसी और उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख