Daily Horoscope
✕

सट्टा बाजार में कांग्रेस का पलड़ा भारी, नुकसान में भाजपा

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (19:17 IST)
राजस्थान और तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें 11 दिसंबर को आने वाले 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर लगी हुई है। सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है तो मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी है। यहां बसपा समेत अन्य दल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में इस बार बराबरी का मुकाबला है। सट्टा बाजार के अनुसार, इस बार सीटों के लिहाज से  भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस फायदे में नजर आ रही है।


हालिया ट्रेंड के अनुसार राजस्‍थान में अब कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि वेस्टलैंड मामले में  आरोपी मिशेल के प्रत्‍यर्पण के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा को बढ़त मिल सकती है। राजस्थान में हमेशा ही सत्ता परिवर्तन होता आया है और इस बार भी भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफानी दौरे किए।

राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने 222 बड़ी रैलियां और सभाएं कीं, लेकिन सट्टेबाजों ने मतदान के  पहले यहां कांग्रेस की जीत पर दांव लगाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से चुनाव परिणामों के मामले में सट्टा बाजार नाकाम होता आया है और कई लोगों को इस चक्कर में भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है।

इंदौर के सट्टा बाजार को राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार की वापसी पर भरोसा नहीं है। सटोरियों के मुताबिक, 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस को 125 से 127 सीटें पर बराबरी का भाव मिल रहा है। वैसे 200 सीटों वाले राजस्थान में बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत है।

इसी तरह राजस्थान के फलौदी का सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस को 113 से 115 सीटें मिलना तय माना जा रहा है। सटोरियों के अनुसार यहां भाजपा को 95 से 98 सीटें मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से मध्यप्रदेश और राजस्थान में सट्टा बाजार में कांग्रेस के आगे रहने के भाव चल रहे हैं। ताजा आंकड़ों में राजस्थान में भाजपा के लिए सिर्फ 56 से 58 सीटों पर बराबरी का भाव चल रहा है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का भाव 42 पैसे चल रहा है जबकि भाजपा का भाव 1.10 रुपए। सट्टा बाजार के अनुसार  कांग्रेस को 120 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, यहां भाजपा 96-97 सीटों पर सिमट सकती है।

छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणामों पर सट्टा बाजार में इस वक्त कांग्रेस और भाजपा को 40-42 सीटों पर बराबरी का भाव मिल रहा है। जबकि राज्य में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

अगला लेख