sundarkand

मध्यप्रदेश, राजस्थान में किसको जिता रहा है सट्‍टा बाजार

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (16:57 IST)
मध्यप्रेदश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों की नजर मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर ही है क्योंकि इन राज्यों के चुनाव परिणाम 2019 के लोकसभा चुनाव का भी थोड़ा-थोड़ा हाल बयान कर देंगे। सट्‍टा बाजार में भी हमेशा की तरह इन चुनावों को लेकर काफी सरगर्मी है। सट्‍टा बाजार के मुताबिक राजस्थान और मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है।


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए भोपाल का सट्टा बाजार 4 हफ्ते पहले तक भाजपा के सत्ता में लौटने की संभावना बता रहा था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि रुख कांग्रेस की ओर मुड़ गया है। हालांकि यह भी माना जा रहा है सट्‍टा बाजार की हवा मतदान आते-आते और परिवर्तन हो सकता है।

हालांकि विधानसभा चुनावों को लेकर कितना सट्‍टा लगा है इसका आंकड़ा अभी बाहर नहीं आया है, लेकिन आने वाले समय में और खुलकर सामने आएगा। सट्‍टा बाजार का फिलहाल जो रुख है उसके मुताबिक मप्र में कांग्रेस का पलड़ा भारी रह सकता है, जबकि 15 वर्षों से सत्तारुढ़ भाजपा सत्ता से बेदखल हो सकती है।

एक बुकी के मुताबिक मध्यप्रदेश कांग्रेस को 112 से 114 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 98 से 101 के आंकड़े के आसपास सिमट सकती है। सट्‍टा बाजार के मुताबिक मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में सीटों का आंकड़ा 6-3 और 5-4 का हो सकता है। यहां ग्रामीण इलाकों में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

राजस्थान में भी सट्टा बाजार कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा है। हालांकि राजस्थान में जितने भी सर्वे हुए हैं उनके मुताबिक वहां कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। यहां सत्तारुढ़ भाजपा 55-56 सीटों तक सिमट सकती है। छत्तीसगढ़ का रुझान स्पष्ट नहीं है, लेकिन यहां हवा भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रही है।

उल्लेखनीय है कि सट्‍टे के ट्रेंड रोज बदलते हैं। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख