ramcharitmanas
✕

जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया, उनको नहीं रुलाया तो कहना, अर्चना चिटनीस का वीडियो वायरल

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (09:39 IST)
बुरहानपुर में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता अर्चना चिटनीस को करारी मात दी। अर्चना हार का दर्द भुला नहीं पाईं और आभार आमसभा लेकर जनता पर ही भड़क गईं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वाइरल हो गया। 
 
अर्चना चिटनीस ने बुधवार रात शहर के कमल चौराहे पर आभार आमसभा में कहा कि जिन्होंने भी मेरे और मेरी पार्टी के खिलाफ काम किया है, कल रात को वो लोग सो नहीं पाए होंगे। जिसने किसी के बहकावे में आकर, बरगलाने पर या मन से मुझे वोट नहीं दिया है, उनको रुला न दिया तो मेरा नाम चिटनीस नहीं, वो पछताएंगे।
 
इस सभा में चिटनीस कह रही हैं की मंत्री पूर्व हो सकता है, सांसद पूर्व हो सकता है, प्रदेशाध्यक्ष पूर्व हो सकता है, लेकिन बहन पूर्व नहीं हो सकती। जिनकी दुर्भावना, बेवकूफी के कारण सरकार नहीं बनी, मैं ये नहीं कहती कि उनको माफ करो, लेकिन मर्यादा का उल्लंघन मत करो। आपको कोई डरा नहीं पाएगा।
 
भाजपा नेता नेकहा कि जब मैं सत्ता में थी तो कमाल कर दिखाया और अब सत्ता में नहीं हूं तो भी इस भूमिका को इतने अच्छे तरीके से निभाऊंगी कि जिन्होंने मुझे वोट दिया उनका सिर शर्म से नीचे नहीं झूकेगा। 
 
उन्होंने कहा कि किसी ने अफवाह फैला दी कि मुझे हार्ट अटैक आया। बुरहानपुर से इंदौर और दिल्ली भेजा गया है। बता दें कि इस सभा में नंदू भैया मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। 
 
वीडियो वायरल होने के बाद चिटनीय के निज सहायक ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब यह नहीं था। 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दिखाई सख्ती, 500 से ज्यादा हिरासत में

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

CJP Protest: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरभ दास - आशुतोष रांका भी डिटेन

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख