Hanuman Chalisa

शाह ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया

शनिवार, 14 जुलाई 2018 (21:58 IST)
उज्जैन (मध्यप्रदेश)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका और कहा कि राज्य में इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भगवान महाकाल के आशीर्वाद से 200 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी और लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी।
 
 
'जन आशीर्वाद यात्रा' को रवाना करने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। इस कार्यक्रम में पहुंचने से पहले शाह एवं चौहान ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शाह ने चौहान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब ढाई महीने तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होगा और प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों से यह यात्रा गुजरेगी।
 
मुख्यमंत्री चौहान की खूब तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि वे देश के 'सफल से सफल मुख्यमंत्री' हैं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भाजपा लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश में सत्ता में आएगी। शिवराज शासन में मध्यप्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। उनके शासन में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से बाहर निकला। पूरे राज्य में सड़क बनाने एवं बिजली प्रदाय करने के काम सहित कई अन्य काम भी शिवराज ने किए हैं। मैं जो यह भीड़ देख रहा हूं, जनता का जो मूड देख रहा हूं, मुझे यह कहते हुए कतई भी हिचक नहीं हैं कि यह 'जन आशीर्वाद यात्रा' आज से ही विजय यात्रा में परिवर्तित होने वाली है। शिवराज के शासन में मध्यप्रदेश का विकास कहां से कहां पहुंच गया।
 
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम लिए बगैर शाह ने तंज कसा कि कांग्रेस वालों को सपना आता है कि वे मध्यप्रदेश में सरकार बनाएंगे। किसके सहारे सरकार बनाओगे? धनपति के सहारे सरकार नहीं बनती।
 
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जिताने का जनता से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार 2019 में फिर से आने वाली है और शिवराज की सरकार भी 2018 में चौथी बार आएगी। ये दोनों सरकारें मिलकर मध्यप्रदेश को देश का सबसे अधिक विकसित राज्य बनाएंगे। शाह ने कहा कि थोड़े दिन पहले मोदी ने किसानों के लिए सोयाबीन, जुवार एवं मक्का सहित सभी फसलों का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का काम किया है।
 
कांग्रेस के राज में 70 साल तक एक ही परिवार का शासन रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपकी मनमोहन सिंह की संप्रग सरकार रही और इन 10 वर्षों में आपने मध्यप्रदेश को क्या दिया? उसे मध्यप्रदेश की जनता के सामने रखो।
 
शाह ने कहा कि जब मनमोहन की सरकार थी, तब कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश को 1.34 लाख करोड़ रुपए दिए थे और नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मध्यप्रदेश को 3.44 लाख करोड़ रुपए देने का काम किया। इसके अलावा मोदी सरकार ने प्रदेश को विभिन्न योजनाओं के तहत 43,000 करोड़ रुपए भी दिए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा शासन के दौरान किए गए विकास के कार्यों एवं कांग्रेस के शासनकाल के दौरान किए गए विकास के कार्यों पर कांग्रेस नेताओं को इस यात्रा के दौरान चर्चा करने की चुनौती भी दी। (भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख