Daily Horoscope
✕

धनोपिया का अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में कार्य करने का आरोप

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (23:00 IST)
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के कुछ अधिकारी-कर्मचारी सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में कार्य कर रहे हैं।
 
 
धनोपिया ने इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीएल कांताराव से शिकायत करते हुए सागर जिले की शाहपुरा नगर परिषद के एक दस्तावेज का हवाला दिया है। इस दस्तावेज में परिषद की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं, उन आवास की बाहरी दीवारों पर हल्के ऑरेंज रंग से पुताई करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा उसमें मेहंदी रंग की पट्टी भी पुताई के जरिए बनवाने के लिए कहा गया है।
 
धनोपिया ने कहा कि ये दोनों रंग सत्तारूढ़ दल भाजपा से संबंधित हैं और अधिकारी दबाव में इस तरह के निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस तरह की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

अगला लेख