dharma sangrah
✕

Travel : स्प्रिंग सीजन में कर सकते हैं इन जगहों को एक्सप्लोर

Updated: बुधवार, 1 मार्च 2023 (13:19 IST)
- मोनिका पाण्डेय
 
वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा माना जाता है इस महीने में न ज्यादा ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी। इस दौरान प्रकृति की सुंदरता अपने पूरे शबाब पर होती है। पेड़ों पर नए पत्ते आ जाने साथ पूरा मौसम सुहाना हो जाता है। खेतों में सरसों के पीले-पीले फूल और आम के पेड़ों पर लदे बौरों की खुशबू से मौसम का पूरा मिजाज बदल जाता है। इस बीच सब कुछ नया-नया सा लगता है। कुदरत की इस खूबसूरत करवट को देख सबका मन उमंग से भर उठता है। वसंत ऋतु फरवरी लेकर अप्रैल माह तक रहती है। अगर आप इस खूबसूरत मौसम का आनंद जी भरकर उठाना चाहते हैं तो आप भी इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
 
बैली ऑफ़ फ्लावर : आप भी इस स्प्रिंग सीजन को अपने फैमिली के साथ खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड में मौजूद बैली ऑफ़ फ्लावर जाने का ट्रिप प्लान जरूर करना चाहिए। यहां पर फूलों की 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है। इसमें से कुछ फूल तो ऐसे भी हैं जो देश के किसी अन्य जगहों पर नहीं मिलते हैं। जैसे ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्पी और एनीमोन फूल ये फ्लावर आपको यहीं पर देखने को मिलते हैं। आप फूलों की इस खूबसूरत वादियों में अपने फैमिली के साथ बिता सकते हैं हसीन पल।
बीर बिलिंग की सैर : अगर आप स्प्रिंग सीजन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप बीर बिलिंग की सैर पर जा सकते हैं। बीर बिलिंग एक छोटा और बेहद खूबसूरत जगह है। वैसे तो आप यहां किसी भी सीजन में घूमने जा सकते है। लेकिन वसंत ऋतु में घूमने का मजा ही कुछ अलग है। यहां आप घूमने के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, आदि एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
 
वायनाड : दक्षिण-भारत में सभी मौसम में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें हैं लेकिन स्प्रिंग सीजन में वायनाड धूमने की बात ही कुछ अलग है। वायनाड की आबोहवा और समुंद्री तट इस जगह में चार चाँद लगाने का काम करते है। स्प्रिंग सीजन में यहां मौजूद नारियल के पेड़ खेत और समुंद्र की लहरें एक अलग ही कहनी बयां करती है। यहां पर जीव अभ्यारण के साथ बिताए समय कोई चाह कर भी नहीं भूल पाएगा। वायनाड में आप चैम्बरा पिक, सुचिपारा फॉल्स, कुरुव द्वीप और फुकोट झील जैसी बेहतरीन जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।
 
कलकत्ता स्थित दार्जिलिंग : दार्जिलिंग का नाम सुनने से ही ऐसा लगता है कि घूमने की कोई प्यारी सी जगह, यहां की हसीन  वादियों में घूमने का मजा ही कुछ अलग है। क्वीन ऑफ़ हिल्स के नाम से लोकप्रिय दार्जिलिंग में टाइगर हिल्स, बतासिया लूप्स और नाइटेंगल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते है। इसके अलावा आप हिमालियन टॉय ट्रेन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। अगर आपको हिल्स स्टेशन घूमना पसंद है तो आप अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ यहां घूमने जरूर जाए।

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख