dharma sangrah
✕

देश के सबसे खूबसूरत 5 हिल स्टेशन, मार्च-अप्रैल में बनाएं घूमने का प्लान

Updated: मंगलवार, 14 मार्च 2023 (15:01 IST)
- ईशु शर्मा
 
ऋतुओं में ऋतुराज कहलाने वाले वसंत ऋतु का आगमन भारत में हो गया है। वसंत ऋतु के दौरान आप प्रकृति की सुंदरता को और करीब से देख सकते हैं और इस सुंदरता को करीब से निहारने के लिए अक्सर लोग छुट्टियां मनाने हिल स्टेशन जाते हैं। वसंत ऋतु के दौरान हिल स्टेशन बेहद सुंदर लगते हैं और हिल स्टेशन की इस प्राकृतिक सुंदरता में लोग सम्मोहित हो जाते हैं। अगर आप भी मार्च से अप्रैल के बीच वेकेशन प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए ये 5 सौन्दर्यात्मक हिल स्टेशन।
 
1. डलहौज़ी : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 5 पहाड़ों में वसा ये शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। डलहौज़ी पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान पर्यटन स्थल है। मार्च से अप्रैल के महीने में इसका मौसम काफी सुहावना होता है और अधिकतर तापमान इसका 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है। आप डलहौज़ी में कालाटोप, पंचपुला, माल रोड़, डैनकुंड पीक, चमेरा झील, सतधरा झरना जैसी कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं। 
 
2. धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला राज्य की शीतकालीन राजधानी माना जाता है। यह जगह दलाई लामा के निवास के रूप में दुनिया भर में काफी प्रचलित है। धर्मशाला कांगड़ा शहर से 8 किलोमीटर दूर है और ये शहर उचाई के स्तर के अनुसार अलग अलग डिवीज़न में बांटा गया हैं जिसमे नीचे वाले डिवीज़न को धर्मशाला कहा जाता है। आप धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम, वॉर मेमोरियल, डल झील, ज्वालामुखी देवी मंदिर, दलाई लामा मंदिर जैसे कई स्थानों पर जा सकते हैं। 
 
3. औली : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन जगह है। साथ ही औली में भारत का सबसे प्रसिद्ध स्कीइंग ग्राउंड भी है और यहां दुनिया भर से लोग स्कीइंग करने के लिए आते हैं। मार्च से अप्रैल के बीच औली का तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस की बीच रहता है। आप औली में नंदा देवी, क्वानी बुग्याल, त्रिशूल पीक, चिनाब झील जैसी कई जगहों पर पर्यटन कर सकते हैं।
4. मसूरी : उत्तर भारत के पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी, उत्तराखंड के बेहतरीन हिल स्टेशन में से एक है। ये हिल स्टेशन देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और मार्च से अप्रैल के बीच इसका तापमान 10 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। आप मसूरी में केम्पटी फॉल्स, तिब्बती बौद्ध मंदिर, कैमल्स बैक रोड़, लाल टिब्बा जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। 
 
5. कुर्ग : अगर आप वेकेशन में दक्षिण भारत की सैर करना चाहते हैं तो कुर्ग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अपनी खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध कुर्ग, कर्नाटक राज्य में स्थित है। अप्रैल के महीने में कुर्ग का तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। आप कुर्ग में एबी फॉल्स, मंडल पट्टी व्यू पॉइंट, नामद्रोलिंग मठ, इरुप्पू फॉल्स जैसे स्थानों पर घूमने जा सकते हैं।

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख