Hanuman Chalisa

उत्तराखंड में इन जगहों पर दिखाई देता है तारों से भरपूर आसमान का अद्भुत नज़ारा

ये आकाशीय नज़ारा देखकर नहीं कर पाएंगें खुद की आंखों पर यकीन

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 27 मई 2024 (14:39 IST)
Stargazing in Uttarakhand

अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं और प्रकृति प्रेमी होने के साथ कुदरत के विभिन्न रूपों का आनंद लेना पसंद करते हैं तो आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ ऐसी प्लेसेज के बारे में बता रहे हैं जहां से आप खुले आसमान में असंख्य तारों को निहार सकते हैं। शहर के प्रदूषित वातावरण में साफ़ आसमान और तारे नज़र नहीं आते। लेकिन उत्तराखंड की इन जगहों से असंख्य तारों को साफ़ रात में निहार सकते हैं।ALSO READ: भारत में इन जगहों पर घूमने जाने का है मन तो जरूरी है परमिट

मन मोह लेगा रानीखेत का मजखाली
रानीखेत का नाम तो आपने सुना ही होगा। ये क़स्बा राजा हिन्दुस्तानी की शूटिंग के बाद से ही पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है। रानीखेत से महज 12 किलोमीटर दूर मजखाली गांव है, जहां का नजारा न सिर्फ आपका दिल जीत लेगा, बल्कि सुकून के पल भी देगा। रात के वक्त यहां आसमान इतना ज्यादा साफ होता है कि तारे टिमटिमाते नजर आते हैं। दरअसल, मजखाली में पॉल्यूशन बिल्कुल भी नहीं है। काफी ज्यादा हरियाली की वजह से आसमान एकदम साफ रहता है, जिसके चलते टिमटिमाते तारे बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।

पिथौरागढ़ का मुनस्यारी है बेहद खास
पिथौरागढ़ से करीब पांच घंटे की दूरी पर मौजूद मुनस्यारी को हिमनगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां भी रात के वक्त तारों से भरा आसमान इतना खूबसूरत लगता है कि इसे देखने के खातिर आप हर चीज भूलने के लिए तैयार हो जाएंगे। जानकारों की मानें तो उत्तराखंड के इस पॉइंट को तारों भरा आसमान देखने के लिए सबसे बेहतरीन जगह बताया गया है। रात के वक्त यहां टिमटिमाते तारों को देखकर लगता है कि वे आपस में बात कर रहे हैं।

कमाल है उखीमठ का देवरिया ताल
उखीमठ शहर से करीब सात किलोमीटर दूर देवरिया ताल है। यह जगह समुद्र तल से करीब 2500 मीटर की ऊंचाई पर है, जिसके चलते यहां पहुंचने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि, रात के वक्त यहां का नजारा इतना खूबसूरत होता है कि लोग खुशी-खुशी रास्ते की मुश्किलें झेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। दरअसल, यहां का दिलकश नजारा सारी थकान खुद-ब-खुद खत्म कर देता है।

बेहद शानदार है कुआरी दर्रा
पांच नदियों का घर देखना चाहते हैं तो आपको कुआरी दर्रा ज़रूर जाना चाहिए। यह एक ऐसा स्पॉट है, जहां सूरज और चांद को एक साथ देखा जा सकता है। अगर आप अमावस्या के दिया या चांद के अस्त होने के बाद यहां आते हैं तो आकाशगंगाओं को भी देख सकते हैं।

मसूरी की जॉर्ज एवरेस्ट पीक है बेमिसाल
मसूरी से करीब छह किलोमीटर दूर मौजूद जॉर्ज एवरेस्ट पीक तारों से भरा आसमान निहारने की चाह रखने वालों के लिए आदर्श जगह है। अमावस्या की रात जब छंद नहीं होता आप यहां आकाशगंगा का भी दीदार कर सकते हैं। खास बात यह है कि जॉर्ज एवरेस्ट पीक पर हमेशा आसमान एकदम साफ और तारों से भरा नजर आता है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

महिमा मकवाना ने बताया कैसे मिला 'मुसाफिर कैफे', विक्रांत मैसी की जमकर की तारीफ

शहनाज गिल ने ट्रेडिशनल लुक में लगाया ग्लैमर का तड़का, लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचाई धूम

रणवीर सिंह की 'प्रलय' में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री, हॉलीवुड स्टाइल एक्शन से होगा हिंदी डेब्यू

इब्राहिम अली खान भी उतरे छात्रों के समर्थन में, बोले- शिक्षा के लिए डर का माहौल सही नहीं

ट्रोलिंग के बाद आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी, छात्रों के समर्थन में बोले- 'दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई'

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख