kalsarpa dosh calculator
✕

इस बार जून में मसूरी-नैनीताल नहीं उत्तराखंड के इन 5 सीक्रेट हिल स्टेशन का मज़ा लीजिए

Updated: सोमवार, 29 मई 2023 (13:25 IST)
जब भी गर्मियों में बाहर घूमने की बात आती है नैनीताल, मसूरी पहले याद आते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उत्तराखंड में कई सीक्रेट हिल स्टेशन हैं। इन हिल स्टेशन की खूबसूरत वादियां अभी ज्यादा पर्यटकों को पता नहीं है इसलिए यहां का नैसर्गिक सौंदर्य अभी बरकरार है। आइए जानते हैं उत्तराखंड में सीक्रेट हिल स्टेशन कौन से हैं... जून माह में कर लीजिए प्लान... 
 
पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां के ज्यादातर जगहों को हिल स्टेशन ही कहा जाता है। जब भी उत्तराखंड के हिल स्टेशनों की सैर की बात आती है, टूरिस्ट सिर्फ नैनीताल, मसूरी, औली और मुनस्यारी जगहों की सैर करते हैं, जबकि इसके अलावा भी उत्तराखंड में कई ऑफबीट हिल स्टेशन हैं, जिनकी खूबसूरत छटा और ठंडी-ठंडी हरी भरी वादियां टूरिस्ट को सम्मोहित कर देती है।
 
सबसे पहले ऑफबीट हिल स्टेशन एक सूची तैयार कर लीजिए ... 
कानाताल
नेलांग घाटी
काकड़ीघाट
लोहाघाट
द्वाराहट
 
कानाताल :  उत्तराखंड में आप कानाताल की सैर का मजा ले सकते हैं। यह सीक्रेट हिल स्टेशन बेहद सुंदर है। यहां कैंपिंग और ट्रैकिंग का आनंद लिया जा सकता है। इस हिल स्टेशन पर पर्यटकों की काफी कम भीड़भाड़ होती है। 
 
नेलांग घाटी : इसी तरह से आप नेलांग घाटी की सैर कर सकते हैं। उत्तराकाशी में स्थित यह भी बेहद आकर्षक घाटी है। यह घाटी समुद्र तट से 11,000 फीट की ऊंचाई पर है। यहां सालभर बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप बर्फीली वादियां पसंद करते हैं तो इस घाटी का प्लान बना लीजिए। 
 
काकड़ीघाट : उत्तराखंड में ही अल्मोड़ा से थोड़ा आगे काकड़ीघाट है। यहां आप वह वृक्ष देख सकते हैं जहां स्वामी विवेकानंद को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां नीम करोली बाबा का आश्रम भी है। दुनियाभर से श्रद्धालु और टूरिस्ट यहां आते हैं। कोसी नदी के तट पर स्थित यह जगह बेहद सुहानी जगह है। 
 
लोहाघाट : ऑफबीट डेस्टिनेशन का एक और प्यारा सा स्थान है लोहाघाट। यहां कई मंदिर और टूरिस्ट प्लेसेस की सैर की जा सकती है। यह हिल स्टेशन बेहद लुभावना है। बाणासुर का किला देखने के साथ कैंपिंग व ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। 
 
द्वाराहट : यह भी अनछुई सी हसीन जगह है। यहां प्रसिद्ध द्रोणागिरी मंदिर है। यह क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। प्रकृति के गोद में द्वाराहाट की बसाहट मन मोह लेती है। मान्यता है कि लक्ष्मण जी के लिए हनुमान जी यहीं से संजीवनी सहित पर्वत उठाकर ले गए थे। 
यह सूची और भी लंबी हो सकती है जिसे स्थानीय निवासियों की मदद से पूरा किया जा सकता है। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख