dharma sangrah
✕

पहाड़ियों, झीलों और प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती के बीच करना है एंजॉय, नैनीताल है शानदार ऑप्शन

नैनीताल में कहाँ घूमें और कैसे पहुचें, ये है पूरी जानकारी

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 25 मई 2024 (15:40 IST)
Nainital

गर्मी के दिनों में अगर आप भी कुछ दिन अपने परिवार के साथ ठंडी जगह पर बिताना चाहते हैं तो नैनीताल की पहाड़ियों और झीलों की सुंदरता सबसे बढ़िया विकल्प है। नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है। यहां कई प्रसिद्ध झीलें हैं। नैनीताल का सुहावना मौसम गर्मी से परेशान पर्यटकों को शांति प्रदान करता है। नैनीताल घूमने के लिए अप्रैल से जुलाई तक मौसम बहुत अच्छा रहता है।ALSO READ: मनाली के आसपास ये खूबसूरत जगहें देती हैं भीड़ से दूर सुकून का अहसास

कैसे पहुंचें नैनीताल:
दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग अपनी गाड़ी से जा सकते हैं। बस से जाना चाहते हैं तो किराया 600 से 800 रुपये होगा। नैनीताल में रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था कम खर्च में भी हो जाती है। होटल रूम  500 से आपके बजट में  मिल सकता है।
दिल्ली से नैनीताल तक 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध रहती है। यह दिल्ली से 310 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कठगोदाम रेलवे स्टेशन नैनीताल से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यदि आप अपनी कार से नैनीताल जा रहे हैं, तो निश्चित रूप से कुछ सावधानियाँ ध्यान में रखें। शराब पीकर गाड़ी चलाना नैनीताल में सख्ती से प्रतिबंधित है। कार में एफएम या संगीत बजाना भी यहां पर प्रतिबंधित है। यहां चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने के लिए भी आपको चालान जारी किया जा सकता है। अगर आप मॉल रोड जाना चाहते हैं, तो पहले से ही टैक्सी बुक करें। चाहे जैसा मौसम हो अपने साथ गर्म कपड़े लेकर जाएं।

नैनीताल में कहां-कहां जा सकते हैं
नैनीताल दो हिस्सों में बंटा हुआ है, तालीताल और पल्लीताल। इसका ऊपरी हिस्सा पल्लीताल कहलाता है और निचला हिस्सा तालीताल कहलाता है। यहां पर पल्लीटल में नैना देवी मंदिर और सैर के लिए खुले मैदान हैं जहां लोग सैर करते हुए दिखाई देते हैं। तालीटल और पल्लीताल को जोड़ने वाली जगह को मॉल रोड कहा जाता है। यह खरीददारी के लिए भी एक बहुत अच्छी जगह है।

 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख