sundarkand
✕

मनाली के आसपास ये खूबसूरत जगहें देती हैं भीड़ से दूर सुकून का अहसास

अगर शोरगुल से दूर बिताना चाहते हैं कुछ दिन तो यहां ज़रूर जाएं

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 25 मई 2024 (15:43 IST)
places to visit near manali

मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा सा शहर है जो घने जंगलों और नदियों से घिरा हुआ है। मनाली के आस-पास कई ऐसी जगहें हैं जो बहुत सुंदर हैं, लेकिन जिनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है और इन्हें मनाली की छुपी हुई जगहों कहना गलत नहीं होगा। आज हम आपको मनाली की उन छुपी हुई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी शांत हैं और वहाँ पर कोई भी भीड़ नहीं होती है।ALSO READ: पहाड़ियों, झीलों और प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती के बीच करना है एंजॉय, नैनीताल है शानदार ऑप्शन

पत्लिकुहल
मनाली से पत्लिकुहल जाने में केवल आधे घंटे की दूरी पर स्थित है। पत्लिकुहल एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है।पत्लिकुहल अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में कम भीड़ होती है। यहाँ आप परिवार के साथ सुकून का आनंद ले सकते हैं।  

मलाना
मनाली से मलाना की दूरी केवल 2 से 2।30 घंटे की है। यह गांव विदेशी सैलानियों में खासा लोकप्रिय है। यहाँ आपको पत्थर और लकड़ी से बने सुंदर मंदिर देखने को मिलेंगे। इस गांव में आपको शांति का समय बिताने को मिलेगा।

थानेदार
थानेदार मनाली से लगभग 196 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मनाली से यहाँ पहुंचने में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। थानेदार में सेब की खेती की जाती है और यहाँ से सेब भी निर्यात किया जाता है। सेब के साथ-साथ, यहाँ बड़ी मात्रा में चेरी की खेती भी होती है।

सोइल
सोइल मनाली से 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। मनाली से सोइल पहुँचने के लिए केवल कुछ किलोमीटर दूरी तक गाड़ी से यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद आपको यहाँ पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करनी होगी। यहाँ के लंबे पेड़ और साफ हवा आपके दिल को जीत लेंगे। कैम्पिंग प्रेमियों के लिए यहाँ का स्थान स्वर्ग से कम नहीं है।

साजला
साजला मनाली से ३० मिनट की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत गाँव है। यह गाँव अपने सुंदर जलप्रपातों और विष्णु मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। मनाली से साजला जाने के लिए आपको ट्रेक करना होगा। इस गाँव तक पहुंचने के लिए आपको जंगलों से गुजरना होगा, जो एक अलग अनुभव है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख